Logo
Gold Price Today: इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड-सिल्वर के प्राइस में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार बदल रहे हैं। आज यानी सोमवार ( 5 फरवरी) को सोना 150 से 160 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 63,220 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,950 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी के दाम 300 रुपए गिरे
सोमवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रुपए गिरकर 75,200 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। फरवरी में चांदी के दाम 1500 रुपए प्रति KG तक नीचे आए हैं। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 76,700 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का क्या है भाव?
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 8.05 डॉलर की गिरावट के साथ 2045.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। यह 22.64 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (5 फरवरी) भाव (4 फरवरी) अंतर
दिल्ली     58,100 58,250 (-150)
मुंबई 57,950 58,100 (-150)
चेन्नई           58,500 58,700 (-200)
कोलकाता 57,950 58,100 (-150)
हैदराबाद                57,950 58,100 (-150)
बेंगलुरु             57,950 58,100 (-150)
पुणे          57,950 58,100 (-150)
अहमदाबाद 58,000 58,150 (-150)
लखनऊ           58,100 58,250 (-150)
भोपाल 58,000 58,150 (-150)
इंदौर 58,000 58,150 (-150)
रायपुर 57,950 58,150 (-150)
बिलासपुर           57,950 58,150 (-150)
चंडीगढ़            58,100 58,250 (-150)
जयपुर 58,100 58,250 (-150)
पटना 58,000 58,150 (-150)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487