Gold Price Today: सोने के दाम 6 दिन में 1260 रुपए चढ़े, क्या है खरीदने का गोल्डन चांस; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। आज यानी सोमवार (4 मार्च) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 64,090 रु. प्रति 10 ग्राम पर बना है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,750 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 160 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। दूसरी ओर, चांदी ने फिर से 75 हजार रुपए के स्तर पर लौट आई। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
चांदी में 1400 रुपए की बड़ी फिसलन
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में नरमी रही। रविवार को चांदी के दाम 1400 रुपए गिरकर 73,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते चांदी के दाम लगातार 3 दिन में 1100 रुपए तक बढ़े थे, इसके बाद रविवार को बड़ी गिरावट आई। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 77,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 5.65 डॉलर टूटकर 2090.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी आई। यह 23.24 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (4 मार्च) | भाव (2 मार्च) | अंतर |
| दिल्ली | 58,900 | 58,050 | (+850) |
| मुंबई | 58,750 | 57,900 | (+850) |
| चेन्नई | 59,400 | 58,400 | (+1000) |
| कोलकाता | 58,750 | 57,900 | (+850) |
| हैदराबाद | 58,750 | 57,900 | (+850) |
| बेंगलुरु | 58,750 | 57,900 | (+850) |
| पुणे | 58,750 | 57,900 | (+850) |
| अहमदाबाद | 58,800 | 57,950 | (+850) |
| लखनऊ | 58,900 | 58,050 | (+850) |
| भोपाल | 58,800 | 57,950 | (+850) |
| इंदौर | 58,800 | 57,950 | (+850) |
| रायपुर | 58,750 | 57,900 | (+850) |
| बिलासपुर | 58,750 | 57,900 | (+850) |
| चंडीगढ़ | 58,900 | 58,050 | (+850) |
| जयपुर | 58,900 | 58,050 | (+850) |
| पटना | 58,800 | 57,950 | (+850) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
