Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइज

Gold Price Today
X
Gold Price Today
Gold Silver Price Today: गोल्ड के भाव में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। इंडियन मार्केट में आज यानी शनिवार (3 फरवरी) को सोना 200 से 220 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 63,380 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,100 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड रेट ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी का भाव 1000 रुपए गिरा
शनिवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतें 1000 रुपए गिरकर 75,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गईं। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 77,000 रु. पर है। यहां चांदी का भाव देशभर में सबसे ज्यादा है।

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 14.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2057.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। यह 22.80 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story