Logo
election banner
Gold Silver Price Today: अप्रैल में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। गोल्ड प्राइस 19 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर 74,340 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। आज यानी सोमवार (29 अप्रैल) को गोल्ड 300 से 330 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,600 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,550 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 84 हजार रुपए पर पहुंचीं
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम 84,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। 26 अप्रैल में चांदी एक ही दिन में 2000 रुपए तक उछली थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 87,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 5.85 डॉलर गिरकर 2341.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। यह 27.54 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (29 अप्रैल) भाव (28 अप्रैल) अंतर
दिल्ली     66,700 67,000 (-300)
मुंबई 66,550 66,850 (-300)
चेन्नई           67,400 67,700 (-300)
कोलकाता 66,550 66,850 (-300)
हैदराबाद                66,550 66,850 (-300)
बेंगलुरु             66,550 66,850 (-300)
पुणे          66,550 66,850 (-300)
अहमदाबाद 66,550 66,850 (-300)
लखनऊ           66,550 66,850 (-300)
भोपाल 66,550 66,850 (-300)
इंदौर 66,550 66,850 (-300)
रायपुर 66,550 66,850 (-300)
बिलासपुर           66,550 66,850 (-300)
चंडीगढ़            66,550 66,850 (-300)
जयपुर 66,550 66,850 (-300)
पटना 66,550 66,850 (-300)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487