Logo
Gold Silver Price Today: मई में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए थे। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त जारी है। सोमवार (27 मई) को सोना 250 से 270 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,710 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,650 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1500 रुपए उछले 
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 1500 रुपए का बंपर उछाल नजर आया। चांदी के दाम 93,000 रु. प्रति किलो पर आ गए। बीते 4 दिनों में चांदी की कीमतें 4300 रुपए नीचे आई हैं। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 97,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। सोमवार को इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार पहुंच गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 5 डॉलर बढ़कर 2340.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में बढ़त आई हैं और यह 29.15 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (27 मई) भाव (26 मई) अंतर
 दिल्ली     66,800 66,550 (+250)
 मुंबई 66,650 66,400 (+250)
चेन्नई           67,000 66,550 (+650)
कोलकाता 66,650 66,400 (+250)
हैदराबाद                66,650 66,400 (+250)
बेंगलुरु             66,650 66,400 (+250)
पुणे          66,650 66,400 (+250)
अहमदाबाद 66,700 66,450 (+250)
लखनऊ           66,800 66,550 (+250)
भोपाल 66,700 66,450 (+250)
इंदौर 66,700 66,450 (+250)
रायपुर 66,650 66,400 (+250)
बिलासपुर           66,650 66,400 (+250)
चंडीगढ़            66,800 66,550 (+250)
जयपुर 66,800 66,550 (+250)
पटना 66,700 66,450 (+250)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487