haribhoomi hindi news
Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. और चांदी 80 हजार रु. से ऊपर सर्वोच्च स्तर पर थी।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी हलचल हुई है। आज यानी मंगलवार (27 फरवरी) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 62,840 रु. प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,600 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1410 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। दूसरी ओर, चांदी की चकम भी लगातार फीकी पड़ रही है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी आज भी 500 रुपए नीचे फिसली
दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ी गिरावट आई। चांदी के दाम 500 रुपए लुढ़ककर 74,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 9 दिनों में चांदी की कीमतें 3100 रुपए प्रति KG तक नीचे आई हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 75,500 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 4.05 डॉलर चढ़कर 2042.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। यह 22.74 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
 

7