Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, खरीदें या सेल करें; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today
X
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतों में मौजूदा कारोबारी हफ्ते में बड़ी हलचल दिखाई दे रही है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। आज यानी बुधवार (24 जनवरी) को सोने की कीमतो में मामूली गिरावट आई। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 63,000 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,750 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1150 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी में तेजी, दाम 300 रुपए उछले
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम 300 रुपए चढ़कर 75,300 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। पिछले दो दिन में चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव नजर आया है। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 76,800 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

क्या है ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आ रही है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 1.10 डॉलर बढ़कर 2026.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त बनी हुई है। यह 22.56 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (24 जनवरी) भाव (23 जनवरी) अंतर
दिल्ली 57,900 57,950 (-50)
मुंबई 57,750 57,800 (-50)
चेन्नई 58,250 58,300 (-50)
कोलकाता 57,750 57,800 (-50)
हैदराबाद 57,750 57,800 (-50)
बेंगलुरु 57,750 57,800 (-50)
पुणे 57,750 57,800 (-50)
अहमदाबाद 57,800 57,850 (-50)
लखनऊ 57,900 57,950 (-50)
भोपाल 57,800 57,850 (-50)
इंदौर 57,800 57,850 (-50)
रायपुर 57,750 57,800 (-50)
बिलासपुर 57,750 57,800 (-50)
चंडीगढ़ 57,900 57,950 (-50)
जयपुर 57,900 57,950 (-50)
पटना 57,800 57,850 (-50)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story