Logo
election banner
Gold Silver Price Today: अप्रैल में सोना-चांदी की कीमतों में खरीदारी जारी है। गोल्ड प्राइस 19 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर 74,340 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है। आज यानी सोमवार (22 अप्रैल) को गोल्ड 500 से 550 रुपए तक सस्सा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,690 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,550 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच चुका है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 1000 रुपए फिसलीं
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम 1000 रुपए फिसलकर 85,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। अप्रैल में चांदी 86500 रुपए तक का रिकॉर्ड हाई लेवल छू चुकी है। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 89,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 23 डॉलर गिरकर 2377.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। यह 27.88 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (22 अप्रैल) भाव (21 अप्रैल) अंतर
दिल्ली     67,700 68,220 (-510)
मुंबई 67,550 68,050 (-500)
चेन्नई           68,450 68,850 (-400)
कोलकाता 67,550 68,050 (-500)
हैदराबाद                67,550 68,050 (-500)
बेंगलुरु             67,550 68,050 (-500)
पुणे          67,550 68,050 (-500)
अहमदाबाद 67,550 68,050 (-500)
लखनऊ           67,550 68,050 -500)
भोपाल 67,550 68,050 (-500)
इंदौर 67,550 68,050 (-500)
रायपुर 67,550 68,050 (-500)
बिलासपुर           67,550 68,050 (-500)
चंडीगढ़            67,550 68,050 (-500)
जयपुर 67,550 68,050 (-500)
पटना 67,550 68,050 (-500)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487