Gold Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, सिल्वर लगातार दूसरे दिन 1000 रु. लुढ़की, देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव बदलाव नजर आया है। बुधवार (18 सितंबर) को गोल्ड 150 से 160 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 74,730 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 68,500 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
चांदी लगातार दूसरे दिन 1000 रुपए लुढ़की
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) बुधवार को गिरावट के साथ 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। दो दिन इस नरमी से पहले सितंबर में पिछले 8 दिनों की बात करें तो सिल्वर 8500 रुपए तक बढ़ी थी। चांदी ने निवेशकों की चांदी करते हुए इस दौरान 10% का रिटर्न दे दिया। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 96,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 1.30 डॉलर चढ़कर 2593.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी थोड़ी नीचे आई हैं और यह 30.25 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (18 सितंबर) | भाव (17 सितंबर) | अंतर |
| दिल्ली | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| मुंबई | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| चेन्नई | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| कोलकाता | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| हैदराबाद | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| बेंगलुरु | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| पुणे | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| अहमदाबाद | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| लखनऊ | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| भोपाल | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| इंदौर | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| रायपुर | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| बिलासपुर | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| चंडीगढ़ | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| जयपुर | 68,650 | 68,800 | (-150) |
| पटना | 68,650 | 68,800 | (-150) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
