Gold Price Today: गोल्ड कीमतों में 4 दिन बार फिर तेजी, चांदी भी उछाल पर; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। बुधवार (15 मई) को गोल्ड 400 से 430 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,250 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,150 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
चांदी की कीमतें 400 रुपए उछलीं
दिल्ली और मुंबई में बुधवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बढ़त दर्ज की गई। चांदी के दाम 87,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतें 6 से 10 मई के बीच 4700 रुपए उछली थीं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 91,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 4 डॉलर चढ़कर 2320.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी बढ़ी हैं। यह 27.45 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (15 मई) | भाव (14 मई) | अंतर |
| दिल्ली | 67,300 | 66,900 | (+400) |
| मुंबई | 67,150 | 66,750 | (+400) |
| चेन्नई | 67,250 | 66,900 | (+350) |
| कोलकाता | 67,150 | 66,750 | (+400) |
| हैदराबाद | 67,150 | 66,750 | (+400) |
| बेंगलुरु | 67,150 | 66,750 | (+400) |
| पुणे | 67,150 | 66,750 | (+400) |
| अहमदाबाद | 67,200 | 66,800 | (+400) |
| लखनऊ | 67,300 | 66,900 | (+400) |
| भोपाल | 67,200 | 66,800 | (+400) |
| इंदौर | 67,200 | 66,800 | (+400) |
| रायपुर | 67,150 | 66,750 | (+400) |
| बिलासपुर | 67,150 | 66,750 | (+400) |
| चंडीगढ़ | 67,300 | 66,900 | (+400) |
| जयपुर | 67,300 | 66,900 | (+400) |
| पटना | 67,200 | 66,800 | (+400) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
