Gold Price Today: शादी सीजन में सोना खरीदने का सुनहरा मौका; 75000 के पास पहुंचा गोल्ड रेट, देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today
X
Gold Price Today
Gold Silver Price Today: अक्टूबर के फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी की कीमतें ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंची थीं। गोल्ड रेट्स 31 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 81,330 रुपए पर थे।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में नवंबर महीने के शुरुआत से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार (13 नवंबर) को एक बार फिर 24 कैरेट सोने का रेट 1,519 रुपए गिरकर 75,321 रुपए में आ गया। वहीं, इसके चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। ये 2,554 रुपए गिरकर 88,305 रुपए प्रति किलो हो गई। गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 2,554 रुपए लुढ़के
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) को 2,554 रुपए नीचे आए। इससे पहले चांदी 90,859 रुपए पर थी। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 88,305 रुपए है। नवंबर में अब तक सिल्वर लगभग 10 हजार रुपए तक टूट चुकी है। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,850 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए है।
  • रायपुर: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,800 रुपए है।
  • लखनऊ: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपए है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story