haribhoomi hindi news
Gold Silver Price Today: जून महीने में सोना-चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए थे। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मंगलवार (11 जून) को सोना 150 से 170 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 71,840 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 65,850 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1200 रुपए नीचे आए 
दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 1200 रुपए की गिरावट आई। चांदी के दाम 90,500 रु. प्रति किलो पर आ गए। इससे पहले 8 जून को चांदी की कीमतों में बड़ी फिसलन देखने को मिली थी और भाव 4500 रुपए तक गिर गया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे कुछ शहरों में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 95,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 6.50 डॉलर टूटकर 2320.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी गिरावट है और यह 29.25 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

7