Logo
election banner
Gold Silver Price Today: नए वित्त वर्ष की शुरुआत से सोना-चांदी की कीमतों में खरीदारी जारी है। गोल्ड प्राइस 10 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर 72,110 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी का माहौल जारी है। आज यानी बुधवार (10 अप्रैल) को गोल्ड 350 से 380 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,110 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,100 रु. है। अप्रैल महीने में अब तक सोने की कीमतें 3560 रुपए चढ़ चुकी हैं। बता दें कि सोना 10 अप्रैल को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 1000 रुपए चढ़ीं
दिल्ली और मुंबई में बुधवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल नजर आया। चांदी के दाम 1000 रुपए चढ़कर 85,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 10 दिनों में चांदी 7500 रुपए महंगी हो चुकी है। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 89,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल बना हुआ है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 13 डॉलर चढ़कर 2375.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली। यह 28.23 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (10 अप्रैल) भाव (9 अप्रैल) अंतर
दिल्ली     66,250 65,900 (+350)
मुंबई 66,100 65,750 (+350)
चेन्नई           67,050 66,700 (+350)
कोलकाता 66,100 65,750 (+350)
हैदराबाद                66,100 65,750 (+350)
बेंगलुरु             66,100 65,750 (+350)
पुणे          66,100 65,750 (+350)
अहमदाबाद 66,150 65,800 (+350)
लखनऊ           66,250 65,900 (+350)
भोपाल 66,150 65,800 (+350)
इंदौर 66,150 65,800 (+350)
रायपुर 66,100 65,750 (+350)
बिलासपुर           66,100 65,750 (+350)
चंडीगढ़            66,250 65,900 (+350)
जयपुर 66,250 65,900 (+350)
पटना 66,150 65,800 (+350)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487