Logo
election banner
Business idea: अगर आप भी खेती से कमाई करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आप इस खेती से कम लागत और मेहनत में अधिक मुनाफा लंबे समय पा सकते हैं। इसके लिए एक बार तेज पत्ते का पौधा (Bay leaf) की खेती जरूर करें।

Business idea:  अगर आप भी खेती से कमाई करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आप इस खेती से कम लागत और मेहनत में अधिक मुनाफा लंबे समय पा सकते हैं। इसके लिए एक बार तेज पत्ते का पौधा (Bay leaf) की खेती जरूर करें। तेज पत्ते का उत्पादन भारत के अलावा फ्रांस, मध्य अमेरिका, उत्तर अमेरिका, बेल्जियम, इटली, रूस सहित देश के कई प्रदेशों में किया जाता है। भारत में सबसे अधिका उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तरी पूर्वी भारत की पहाड़ियों में किया जाता है। 

आज के समय में लोग खेती के माध्यम से बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में तेजपत्ता की खेती एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि बाजार में इसकी अच्छी खासी मांग है। एक बार तेज पौधा लगाने में सालों तक इसके जरिये कमाई की जा सकती है। भारत के मसालों में इसका बहुतायत में इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।    

किस मिट्टी में होगी उपज
तेज पत्ते की खेती करने के लिए ऊसर (बंजर) और पथरीली जमीन होना उपयुक्त होता है, लेकिन अब वैज्ञानिक तकनीक से सभी प्रकार की मिट्टी में इसकी खेती की जा सकती है। अगर आप खेतिहर जमीन में तेज पत्ते की उपज करने को सोच रहें है, तो मिट्टी की 3-4 बार जुताई करवा लें। मिट्टी का पीएच मान 6 से 8 के बीच हो और मिट्टी सूखी व कार्बनिक पदार्थ से भरपूर होनी चाहिए।

पौधा लगाने का सही तरीका
नए पौधे को लेयरिंग या फिर कलम के द्वारा लगाना चाहिए, क्योंकि इसे बीज से उगाना थोड़ा जटिल होता है। इसलिए पहले इसका रोपण के लिए लगाना चाहिए। पौधे को रोपण के समय एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी 4 से 6 मीटर होनी चाहिए। साथ ही खेत में सिंचाई की उचित व्यवस्था हो, क्योंकि इन पौधों को पाले से बचाने की जरूरत होती है। शुरूआत में पौधे का पालन पोषण करने में थोड़ी मेहनत लगेगी। हालांकि कुछ दिन बाद तेज पत्ते का पौधा बड़ा हो जाने में मेहनत कम हो जाती है। पेड़ तैयार हो जाने पर इसकी देखरेख करना और हर साल बाजार में बेचकर लाखों की कमाई की जा सकती है। 

वित्तीय सहायता देती है सरकार
तेजपत्ता की खेती करने के लिए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की तरफ से आर्थिक सहायता दिया जाता है। जिसमें 30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इसके एक पौधे के उत्पादन में 3 से 5 हजार रूपये की कमाई की जाती है। यानी अगर आप 25 पौधे भी लगाते हैं तो आप 75 हजार से एक लाख पचीस हजार तक का मुनाफा कमा सकते हैं।

इक्षांत उर्मलिया

5379487