Personal Loan: इनकम प्रूफ नहीं है फिर भी चाहिए पर्सनल लोन? जानिए इससे जुड़ा सच और जोखिम

Personal loan tips
X

Personal loan tips

Personal Loan: बिना इनकम प्रूफ के पर्सनल लोन मिलना मुश्किल है लेकिन कुछ मामलों में संभव। मजबूत CIBIL स्कोर, पुराने बैंक रिकॉर्ड या सिक्योर्ड लोन से मौका बन सकता। ऐसे लोन महंगे और जोखिम भरे होते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी।

Personal Loan: पैसों की जरूरत कभी भी आ सकती है, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की फीस या किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए। लेकिन दिक्कत तब होती है जब आपके पास सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 या आयकर रिटर्न जैसे इनकम प्रूफ नहीं होते। ऐसे में क्या पर्सनल लोन मिल सकता है? जवाब है ऐसा संभव है लेकिन आसान नहीं।

भारत में ज्यादातर बैंक बिना इनकम प्रूफ के अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन देने से बचते हैं। पर्सनल लोन भरोसे पर मिलता है और बैंक यह देखना चाहते हैं कि आपकी नियमित आय है या नहीं, ताकि आप समय पर ईएमआई चुका सकें। अगर आय का ठोस रिकॉर्ड नहीं दिखता, तो बैंक के लिए जोखिम बढ़ जाता है।

हालांकि सभी रास्ते बंद नहीं होते। कुछ मामलों में मजबूत सिबिल स्कोर (750 या उससे ज्यादा) और समय पर पुराने लोन या क्रेडिट कार्ड भुगतान का रिकॉर्ड आपकी विश्वसनीयता साबित कर सकता है। ऐसे लोग बिना पारंपरिक इनकम डॉक्यूमेंट के भी लोन के लिए विचार में आ सकते हैं।

अगर आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं, तो सैलरी स्लिप की जगह जीएसटी रिटर्न, नियमित बैंक ट्रांजैक्शन या बिजनेस रजिस्ट्रेशन जैसे दस्तावेज काम आ सकते हैं। कई बार आपका मौजूदा बैंक, जहां आपका पुराना सेविंग अकाउंट है और नियमित ट्रांजैक्शन दिखते हैं, अंदरूनी आकलन के बाद छोटा प्री-अप्रूव्ड लोन दे सकता है।

इसके अलावा सिक्योर्ड लोन लेना आसान रहता है। जैसे गोल्ड लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन या प्रॉपर्टी के खिलाफ लोन क्योंकि इसमें बैंक के पास गिरवी होता है। लेकिन सावधान रहें। बिना इनकम प्रूफ वाले लोन अक्सर महंगे होते हैं- ब्याज ज्यादा, रकम कम और अवधि छोटी हो सकती है। इंस्टेंट लोन बिना डॉक्यूमेंट जैसे विज्ञापनों से बचें, क्योंकि कुछ ऐप्स बहुत ज्यादा ब्याज और सख्त रिकवरी का सहारा लेते हैं। हमेशा देखें कि लेंडर रेगुलेटेड है या नहीं।

अगर मामला बहुत जरूरी नहीं है, तो पहले अपनी प्रोफाइल मजबूत करें कि नियमित बैंक डिपॉजिट रखें, बेसिक आईटीआर फाइल करें और सिबिल स्कोर सुधारें। कुछ महीनों की तैयारी आपको महंगे कर्ज से बचा सकती है।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story