stock market crash: क्यों शेयर बाजार भरभराकर गिरा? सेंसेक्स ने क्यों 600 अंक का गोता लगाया, जानें 3 बड़े कारण

stock market crash
X

मिडकैप, स्‍मॉलकैप और निफ्टी बैंक में दबाव के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है।

stock market crash: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को दोपहर के सत्र में भारी दबाव नजर आया और सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरा। वहीं, निफ्टी भी 24600 से नीचे आ गया। आखिर क्यों शेयर बाजार भरभराकर गिरा। आइए जानते हैं।

stock market crash: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी सोमवार को दोपहर के कारोबार में गहरा घाव नजर आया। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी 24,600 के नीचे चला गया। बड़ी गिरावट वाले शेयरों में अडानी ग्रुप के स्टॉक्स, कोल इंडिया, बजाज फिनसर्व और एलएंडटी शामिल हैं। हालांकि, स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में इतनी बड़ी गिरावट नहीं दिखी। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स जहां लगभग सपाट कारोबार कर रहा है, वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब 0.4% की गिरावट दर्ज की गई।

तो आज बाजार क्यों गिरा? जानिए 3 बड़ी वजहें

ऊंचे वैल्यूएशन की चिंता

हाल के महीनों में कुछ गिरावट के बावजूद, भारत का बाजार अब भी महंगा माना जा रहा है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि "कई सेक्टरों और स्टॉक्स में वैल्यूएशन बहुत ऊंचे हैं।" संजय प्रसाद ने बताया कि देश में खपत, निवेश और आउटसोर्सिंग सेक्टर में सुस्ती और वैश्विक मंदी के संकेत भी चिंता बढ़ा रहे हैं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

FII यानी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल 2,590 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई। डीपक जसानी ने कहा कि "FII ज्यादा वैल्यूएशन पर भारतीय स्टॉक्स खरीदने से कतरा रहे हैं।" इसका सीधा असर बाजार की खरीदारी पर पड़ा है।

वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका

चीन की फैक्ट्री गतिविधियों में मई में गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले 8 महीनों में पहली बार है। Caixin/S&P ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल के 50.4 से गिरकर मई में 48.3 हो गया। इसका असर पूरे एशियाई बाजारों पर पड़ा और अमेरिका के फ्यूचर इंडेक्स भी लाल निशान में हैं।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story