Best Term Insurance: भारत का सबसे अच्छा टर्म इंश्योरेंस कौन-सा है? जानिए कैसे ले सकते हैं इसका लाभ!

भारत के बेस्ट टर्म लाइफ इंश्योरेंस।
Best Term Insurance: टर्म इन्श्योरेन्स प्लान एक लाइफ इन्श्योरेन्स पॉलिसी है, जिसमें पॉलिसी ड्यूरेशन में अगर पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पूरा सम एश्योर्ड मिलता है। ये रकम पूरी तरह टैक्स फ्री होती है, जो परिवार की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनाए रखती है। टर्म इंश्योरेंस अपने बड़े कवरेज के लिए बहुत पोपुलर होता जा रहा है। भले ही पॉलिसीहोल्डर को इसका फ़ायदा नहीं होगा लेकिन अपने परिवार के लिए इसे सबसे सही फाइनेंशियल प्लान के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए हर कोई चाहता है कि उन्हें Best Term Insurance plan in India मिले।
टर्म लाइफ इंश्योरेंस एक अच्छा फाइनेंशियल प्लान क्यों है?
इंश्योरेंस का असली फ़ायदा है आर्थिक बोझ कम करना। इसे ऐसे समझिए-

- परिवार का भविष्य- अगर आपका परिवार आप पर निर्भर करता है तो आपकी ज़िम्मेदारी बनती है कि आप उनका फ्यूचर सिक्योर करें। आपके ना होने पर इस पॉलिसी से आपके पार्टनर, बच्चे , माता पिता इन सभी की रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी होती रहेंगी।
- सेविंग्स और संपत्ति बचाने के लिए- हम सेविंग्स इसलिए ही करते हैं कि ज़रूरत पड़ने पर वो पैसे हमारे काम आएं। लेकिन कई बार बचत कम पड़ जाती है, जिससे आगे तकलीफों का सामना करना पड़ जाता है। अगर आपने कोई लोन लिया है, जैसे होम लोन, कार लोन तो आपके ना होने पर ये सारी EMI आपके परिवार पर भारी पड़ सकती हैं या फिर उन्हें संपत्ति गंवानी पड़ सकती है। ऐसे में टर्म इंश्योरेंस से परिवार उस बोझ से बच सकता है और संपत्ति सुरक्षित रहती है।
- बीमारी और अस्पताल के खर्चे- अस्पताल के नाम से ही लोग कदम पीछे खींच लेते हैं क्योंकि उन्हें पता है इलाज कितना महंगा हो सकता है। इंश्योरेंस होने से इलाज में देरी नहीं होती क्योंकि सारा खर्च इंश्योरेंस कंपनी उठाती है। भविष्य में आपके ना होने पर अगर परिवार में किसी को बीमारी हो जाती हैं तो ये मिलने वाली रकम उनका सहारा बनती है।
भारत के बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लांस
इंश्योरेंस प्लान कितना फ़ायदा देते है, उससे ज़्यादा वो क्लेम सेटल्मन्ट में कितने अच्छे हैं ये ज़्यादा मायने रखता है। साथ ही सॉल्वेंसी रेशियो भी ज़रूरी होता है। हर इंश्योरेंस के कुछ फीचर्स एक से होते हैं जैसे टैक्स बेनेफिट, राइडर्स, कम उम्र से एंट्री, आदि। लेकिन कुछ फीचर इन्हें अलग बनाते हैं। सभी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए यहां भारत के कुछ बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लांस के बारे में जानकारी दी जा रही है।

- Acko का क्लेम सेटलमेंट रेशियो लगभग 99.38% है।
- कवरेज राशि और पॉलिसी टर्म अपनी ज़रूरतों के मुताबिक बदल सकते हैं।
- प्रीमियम पेमेंट मंथली, क्वॉर्टरली या ईयरली कर सकते हैं।
- पॉलिसी खरीदने, क्लेम फाइल करने जैसे काम ऑनलाइन बिना झंझट कर सकते हैं।
- राइडर्स जैसे एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट, क्रिटिकल इलनेस कवर जो लगभग 21 बीमारियों को कवर करें।
LIC इ- टर्म इंश्योरेंस
- LIC एक पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है। इसकी ब्रांड वैल्यू बहुत मज़बूत है।
- इसे भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
- प्रीमियम दरें बाकी इंश्योरेंस प्लांस की तुलना में कम है।
- स्मोकर्स और नॉन- स्मोकर्स के लिए अलग प्रीमियम है।
- टैक्स बेनेफिट मिलता है।
- पसंद न आने पर 30 दिन के अंदर पॉलिसी वापस की जा सकती है।
SBI लाइफ
- यदि पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो पति/पत्नी के लिए कवरेज जारी रहता है।
- पॉलिसी की अवधि और कवरेज बड़े समय तक चुनी जा सकती है ताकि परिवार की सुरक्षा बनी रहे।
- सस्ती प्रीमियम दरें है।
- ऑप्शनल राइडर्स उपलब्ध है।
- सम एश्योर्ड 25 लाख से शुरू होकर करोड़ों तक जा सकता है।
एक्सिस मैक्स लाइफ
- क्लेम सेटलमेंट रेशियो लगभग 99.65% है।
- रिटर्न ऑफ प्रीमियम का ऑप्शन है, यानी पॉलिसी टर्म पूरी करने पर भरे गए सारे प्रीमियम वापस मिल सकते हैं।
- इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 80C और 10(10D) के तहत प्रीमियम पर छूट और परिवार को मिलने वाला बेनेफिट पूरी तरह टैक्स-फ्री।
- महिलाओं के लिए स्पेशल प्रीमियम डिस्काउंट होते है।
HDFC लाइफ
- कंपनी का क्लेम सेटल्मन्ट रेशियो लगभग 99.39% है।
- लाइफ ऑप्शन के तहत आप अपना सम एश्योर्ड 200% तक बढ़ा सकते हैं।
- ROP ऑप्शन लेने से मट्युरिटी बेनेफिट से साथ प्रीमियम भी वापस मिलता है।
- ऑनलाइन सुविधा मिलती है और टैक्स बेनेफिट भी।
- क्रिटिकल इलनेस, ऐक्सिडेंटल डेथ, डिसेबिलिटी जैसे अतिरिक्त राइडर्स जोड़ने का ऑप्शन है।
बजाज एलायंज़ इ- टच II
- अगर दुर्घटना से मृत्यु हुई हो तो अतिरिक्त लाभ दिया जाता है।
- अगर पॉलिसीहोल्डर को टर्मिनल बीमारी हो जाए तो डेथ बेनेफिट तुरंत दे दि जाती है। (कुछ मामलों में ₹2 करोड़ तक)
- यदि प्रीमियम भरने में बाधा आये तो पॉलिसी प्रीमियम देरी से जमा करने की सुविधा मिलती है।
- ज़रूरत के मुताबिक कवरेज बढ़ाने का मौका मिलता है।
- आप 1, 2 या 3 वर्षों के लिए प्रीमियम भरना छोड़ सकते हैं जब फाइनेंशियल हालत ठीक न हो।
ICICI प्रूडेन्शल
- क्लेम सेटलमेंट रेशियो 97.9% है।
- नॉन स्मोकर्स और महिलाओं के लिए खास प्रीमियम रेट उपलध है।
- मृत्यु, बीमारी और विकलांगता के राइडर्स मौजूद है।
- पेआउट को लम्पसम या हर महीने इंकम के तौर पर 10, 20 या 30 सालों तक ले सकते हैं।
रिलायंस निप्पॉन
- कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 98.49% है।
- कंपनी का सॉल्वेंसी रेश्यो लगभग 235% है, जो IRDAI के नियमों से काफ़ी ऊपर है।
- अगर पॉलिसी ड्यूरेशन के दौरान पॉलिसीहोल्डर को कोई टर्मिनल इलनेस हो जाती है, तो सम एश्योर्ड का भुगतान कर दिया जाता है।
- अलग अलग राइडर्स उपलाभ है एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट, टोटल एंड पर्मानेंट डिसएबिलिटी बेनेफिट, और क्रिटिकल इलनेस।
- अगर यह पॉलिसी कम उम्र में ली जाए तो प्रीमियम आमतौर पर बहुत किफायती होता है और बड़े कवरेज को भी सस्ती दर पर लिया जा सकता है।
टाटा AIA
- कंपनी का इन्डिविजुअल डेथ क्लेम सेटल्मन्ट रेशियो 99.41% है।
- कुछ योजनाओं में एक्सप्रेस क्लेम ऑप्शन मिलता है, जहाँ केवल 4 घंटे में क्लेम सेटल्मन्ट हो सकता है।
- पॉलिसीहोल्डर अपनी सुविधानुसार प्रीमियम भर सकता है, जैसे मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना।
- 99 या 100 वर्ष की उम्र तक कवरेज देती हैं, जिसका मतलब है कि जीवन के अंत तक सुरक्षा बनी रहती है।
निष्कर्ष
बिना पैसों को हम अपने सपने तो क्या बेसिक रोटी, कपड़ा, मकान की ज़रूरत भी पूरी नहीं कर पाते हैं। अगर हमारे पास मौजूद आय का एकलौता ज़रिया भी हट जाए, तो कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्लैनिंग करना ज़रूरी होता है, ताकि मुश्किल समय में हमारी ज़िंदगी में रुकावट ना हो। सही टर्म इंश्योरेंस खरीदो और ज़िंदगी खुलकर जियो।
(Sponsored Content)
