रियल इस्टेट: GST में बदलाव से घर बनाना आसान, सीमेंट-ईंट और सरिया सस्ता; जानें कितनी होगी बचत?

रियल इस्टेट: GST में बदलाव से घर बनाना आसान, सीमेंट-ईंट और सरिया सस्ता; जानें कितनी होगी बचत?
X

रियल इस्टेट: GST में बदलाव से घर बनाना आसान, सीमेंट-ईंट और सरिया सस्ता; जानें कितनी होगी बचत? 

GST काउंसिल ने निर्माण सामग्री पर दरें घटाईं। सीमेंट, ईंट, सरिया और टाइल्स सस्ती। 2500 वर्गफुट घर में 1.23 लाख की बचत संभव।

Building Material GST Rate: मकान बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहतभरी खबर है। सीमेंट, ईंट, सरिया और टाइल्स जैसी निर्माण सामग्री में GST दरें कम की गई हैं। इससे न सिर्फ बिल्डिंग मटेरियल, बल्कि मकान की कीमतें भी सस्ती हुई हैं। 22 सितंबर से नई दरें लागू होने के बाद रियल इस्टेट सेक्टर में तेजी की संभावना है।

जीएसटी काउंसिल ने सीमेंट और सरिया में 10% और ईंट टाइल्स में 7% जीएसटी दरें घटाई है। इससे उनकी कीमतें भी घटेंगी। एक्सपर्ट के मुताबिक, 2500 वर्गफुट घर बनाने में 1.23 लाख की बचत होगी।

किन चीजों पर GST दरें बदली गईं?

वस्तु

पुरानी GST दर

नई GST दर

कमी (%)

सीमेंट

28%

18%

10%

ईंट

12%

5%

7%

सरिया (स्टील)

28%

18%

10%

टाइल्स

12%

5%

7%

नोट: ये नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

कितनी होगी बचत? आसान तरीके से समझिए

सीमेंट में ₹40 प्रति बोरी बचत

लखनऊ में 400 रुपए वाली सीमेंट की बोरी पहले 28% GST के साथ ₹512 में मिलती थी। नई दरें (18% GST) लागू होने के बाद यह सीमेंट 22 सितंबर से ₹472 रुपए में मिलेगी। यानी प्रति बोरी ₹40 की बतच होगी।

ईंट में 70 हजार तक की बचत

लाल ईंट पर पहले 12% जीएसटी चुकानी पड़ती थी। इस तरह से ₹10 के हिसाब से 1 लाख ईंट ₹1.2 लाख की पड़ती थीं। लेकिन 22 सितंबर से 5% जीएसटी दरें लागू होने के बाद 70 हजार तक की बचत होगी।

सरिया में ₹5,000 की बचत

1 टन सरिया पहले 28% GST के साथ 64 हजार का पड़ता था, लेकिन 22 सितंबर से 18% जीएसटी दरें लागू होने के बाद प्रति टन ₹5,000 की बचत होगी।

टाइल्स में ₹15,400 तक की बचत

इसी तरह टाइल्स की जीएसटी दरों में 7% की कटौती की गई है। यानी ₹7 प्रति वर्गफुट बचत होगी। 2200 वर्गफुट के मकान में ₹15,400 तक की बचत होगी।

2500 वर्गफुट के घर में कितनी बचत?

सामग्री

पुरानी लागत

नई लागत

बचत

सीमेंट (1000 बोरी)

₹4,00,000

₹3,60,000

₹40,000

ईंट (25,000)

₹2,50,000

₹2,32,500

₹17,500

सरिया (10 टन)

₹5,00,000

₹4,50,000

₹50,000

टाइल्स (2200 वर्गफुट)

₹2,20,000

₹2,04,600

₹15,400

कुल

₹13,70,000

₹12,47,100

₹1,22,900

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

निर्माण क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन कटौतियों से सिर्फ आम आदमी को ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर को भी राहत मिलेगी। खासकर छोटे घरों और ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story