Today Gold Rate, 5 अगस्त 2025: सोना ₹1 लाख के पार, चांदी ₹1.11 लाख किलो; जानिए आज के ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 5 August 2025 India
X

सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।

सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1,00,167 और चांदी ₹1,11,900 प्रति किलो पर पहुंची। जानिए IBJA और MCX का लेटेस्ट अपडेट।

Today Gold Rate (5 August 2025): कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1914 रुपए बढ़कर 1,00,167 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 2,254 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,11,900 रुपए प्रति किलो पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3,419 डॉलर प्रति औंस और चांदी 37.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची। सोने की कीमतों में सोमवार, (5 अगस्त 2025) को कितनी बढ़ोतरी हुई? इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट में जानिए।

  • 24 कैरेट सोना: ₹98,253 → ₹1,00,167 प्रति 10 ग्राम (वृद्धि ₹1,914)
  • 22 कैरेट सोना: ₹90,000 → ₹91,753 प्रति 10 ग्राम (वृद्धि ₹1,753)
  • 18 कैरेट सोना: ₹73,690 → ₹75,125 प्रति 10 ग्राम (वृद्धि ₹1,753)

आपको बता दें कि IBJA हर रोज सुबह और शाम दोनों समय सोने और चांदी की कीमतें अपडेट करता है।

चांदी की कीमत में भी आई तेजी

  • चांदी की नई कीमत: ₹1,11,900 प्रति किलो
  • पिछली कीमत: ₹1,09,646 प्रति किलो
  • बढ़त: ₹2,254 प्रति किलो

वायदा बाजार (MCX) का हाल

  • सोना (5 सितंबर 2025): ₹99,992 प्रति 10 ग्राम (0.76% की तेजी)
  • चांदी (5 सितंबर 2025): ₹1,11,464 प्रति किलो (1.09% की तेजी)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

  • कॉमैक्स (COMEX) पर सोना: $3,419/ounce (0.56% की तेजी)
  • कॉमैक्स पर चांदी: $37.28/ounce (0.95% की तेजी)

पिछला ऑल-टाइम हाई

  • सोना (24 कैरेट): ₹1,00,533 प्रति 10 ग्राम (23 जुलाई 2025)
  • चांदी: ₹1,15,850 प्रति किलो
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story