Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे दाम, गोल्ड ₹568 हुआ सस्ता और चांदी ₹871 टूटी, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today
X

14 मई को सोना-चांदी दाम आई गिरावट। 

आज 14 मई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ बाजार में उथल-पुथल जारी है। निवेशक वर्तमान रेट्स को ध्यान में रखते हुए सटीक जानकारी के साथ फैसले लें।

Gold-Silver Rate Today: आज 14 मई 2025 को, भारत में सोने और चांदी की कीमतों में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए ₹93,776 पर कारोबार करता देखा गया, जो कि बीते दिन यानी 13 मई की कीमत ₹94,344 से ₹568 कम है। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता घटने और सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग में कमी का परिणाम मानी जा रही है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट देखी गई है। आज 14 मई को चांदी ₹95,949 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है, जबकि 13 मई को यह ₹96,820 प्रति किलोग्राम थी। इस प्रकार, चांदी में ₹871 प्रति किलो की गिरावट आई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी और संभावित ब्याज दरों में बदलाव की अटकलों का असर कीमती धातुओं की मांग और कीमतों पर साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत

1. सोने का भाव (22 कैरेट)- 88,200 रुपए प्रति 10 ग्राम

2. सोने का भाव (24 कैरेट) - 96,210 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने की कीमत

1. सोने का भाव (22 कैरेट)- 88,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

2. सोने का भाव (24 कैरेट) - 96,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने के दाम

1. सोने का भाव (22 कैरेट)- 88,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

2. सोने का भाव (24 कैरेट)- 96,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने की कीमत

1. सोने का भाव (22 कैरेट)-88,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

2. सोने का भाव (24 कैरेट)- 96,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में सोने की कीमत

1. सोने का भाव (22 कैरेट)- 88,100 रुपए प्रति 10 ग्राम

2. सोने का भाव (24 कैरेट)- 96,110 रुपए प्रति 10 ग्राम

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही लें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क में 6 अंकों का एक खास कोड (HUID) होता है, जैसे – AZ4524। इससे पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है और यह असली है या नहीं।

2. सोने का भाव चेक करें
सोना खरीदने से पहले उसके दैनिक भाव को जरूर चेक करें। इसके लिए आप IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) की वेबसाइट देख सकते हैं। ध्यान रखें, सोने की कीमत 24K, 22K और 18K के हिसाब से अलग-अलग होती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे ज्वेलरी नहीं बनती क्योंकि ये बहुत मुलायम होता है। ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट या 18 कैरेट सोना इस्तेमाल होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story