Gold Rate Today: सोने की कीमतें लगातार चौथे दिन गिरी, चांदी की चमक भी फीकी, जानें आपके शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Prices Today October 22: जानें सोने और चांदी की लेटेस्ट कीमतें।
Gold-Silver rate Today: दिवाली और धनतेरस के बाद अब सोने-चांदी के भाव लगातार गिर रहे। बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड के दाम में 3380 की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार चौथा दिन है जब सोने की कीमतें गिरी हैं। विश्लेषकों का कहना है कि त्योहारों के बाद अब बाजार का फोकस शादी के सीजन पर शिफ्ट हो गया, जहां मांग दोबारा बढ़ने की उम्मीद है।
बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3380 गिरकर 1,27,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोना 3100 घटकर 1,16,600 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी 2540 घटकर 95,400 प्रति 10 ग्राम हो गई।
सोने की कीमतें लगातार गिर रहीं
थोक खरीदारों के लिए अब 100 ग्राम 22 कैरेट सोना 11,66,000 में और 24 कैरेट 12,72,000 में मिल रहा। यह गिरावट उस मजबूत रैली के बाद आई जो दिवाली के दौरान भारी खरीदारी और वैश्विक बाजार में सेफ-हेवन डिमांड के कारण देखने को मिली थी।
चांदी लगातार पांचवें दिन फिसली
चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को चांदी 100 गिरकर 1,63,900 प्रति किलो पर पहुंची। यह लगातार पांचवां दिन है जब चांदी के दाम घटे हैं। 100 ग्राम चांदी अब 16390 में मिल रही। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रिकॉर्ड स्तर की चांदी की खरीदारी से लंदन के बुलियन मार्केट में कमी देखने को मिल रही। खासकर सोलर इंडस्ट्री की बढ़ती खपत से ग्लोबल सप्लाई पर दबाव है।
शहरों के हिसाब से सोने की कीमतें
| शहर | 22 कैरेट गोल्ड (रुपया/प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट गोल्ड (रुपया/प्रति 10 ग्राम) |
| मुंबई | 116600 | 127200 |
| चेन्नई | 116600 | 127200 |
| बेंगलुरु | 116600 | 127200 |
| हैदराबाद | 116600 | 127200 |
| कोलकाता | 116600 | 127200 |
| जयपुर | 116750 | 127350 |
| अहमदाबाद | 116650 | 127250 |
ग्लोबल मार्केट में भी दबाव
रॉयटर्स के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी गिरकर $4,109.19 प्रति औंस पर आ गया। यह अगस्त 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है, जब मंगलवार को यह 5 फीसदी औऱ गिर गया था। वहीं, स्पॉट सिल्वर $48.82 प्रति औंस पर मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा।
अब उम्मीदें शादी के सीजन से
त्योहारों के बाद अब नजरें शादी के सीजन पर हैं, जो भारत में सोने की मांग का सबसे मजबूत समय माना जाता। ज्वैलर्स का कहना है कि आने वाले हफ्तों में सोने की खरीद दोबारा रफ्तार पकड़ सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गिरावट के बावजूद लंबे समय में सोने के दाम मजबूत रहेंगे, क्योंकि जियोपॉलिटिकल तनाव, लिक्विडिटी और भारतीय शादियों से मांग को सहारा मिलेगा।
भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों, आयात शुल्क, जीएसटी और रुपये की मजबूती-कमजोरी पर निर्भर करती हैं। जैसे ही रुपया कमजोर होता है या वैश्विक भाव बढ़ते हैं, घरेलू बाजार में सोना महंगा हो जाता है।
इस रेकॉर्डतोड़ बढ़े सोना-चांदी के दाम
- इस साल सोने की कीमत में ₹47,745 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹76,162 था, जो धनतेरस के दिन एक लाख तीस हजार से ज्यादा हो गया था।
- चांदी की कीमत में भी इस साल लगभग ₹66,484 की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86,017 थी, जो अब ₹1,52,501 प्रति किलो बिक रही है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखें:
सर्टिफाइड सोना खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही लें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524। यह दर्शाता है कि सोना कितने कैरेट का है।
कीमत की जांच करें: सोने का वजन और खरीद के दिन की कीमत को कई स्रोतों (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
(प्रियंका कुमारी)
