Gold Rate Today: शुक्रवार को सोना 195 रुपए हुआ सस्ता, चांदी ₹253 लुढ़की; जानें 4 जुलाई के ताजा रेट

Gold Silver Rate Today
X

Gold Silver Rate Today

4 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 195 रुपए घटकर 97,142 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी में भी 253 रुपए की गिरावट आई है। जानें आज के ताजा रेट।

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। आज यानी 4 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को गोल्ड 195 रुपए सस्ता होकर 97,142 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी ₹253 की गिरावट आई है। आज सिल्वर ₹1,07,367 प्रति किलो बिक रही है। जानिए देश के बड़े शहरों में गोल्ड के ताजा रेट।

चांदी का ताजा भाव- 4 जुलाई
शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज एक किलो चांदी ₹1,07,367 के स्तर पर कारोबार कर रही है, जबकि कल यानी 3 जुलाई को इसकी कीमत ₹1,07,620 प्रति किलो थी। यानी चांदी की कीमत में कुल ₹253 की गिरावट देखने को मिली है।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड के ताजा रेट

शहर22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम

दिल्ली

₹90,650

₹98,880

मुंबई

₹90,500

₹98,730

कोलकाता

₹90,500

₹98,730

चेन्नई

₹90,500

₹98,730

भोपाल

₹90,550

₹98,780

जयपुर

₹90,650

₹98,880

लखनऊ

₹90,650

₹98,880

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  1. BIS का लोगो जरूर देखें
  2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story