Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

gold rate today
X

सोने और चांदी की कीमतों का आगे क्या रुख रहेगा। 

Gold Rate Today: भारत में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट। 24 कैरेट सोना 99358 और 22 कैरेट सोना 91012 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी 113906 रुपये प्रति किलो। जानें आज के शहरवार रेट्स और 2025 में सोने का पूर्वानुमान।

Gold Rate Today: इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 99358 से घटकर 99023 रुपये हो गई। यानी 335 रुपये की गिरावट दर्ज हुई।

22 कैरेट सोना 91012 से घटकर 90621 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 74519 से घटकर 74180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 1027 रुपये की गिरावट देखी गई, और यह 113906 से घटकर 112879 रुपये प्रति किलो हो गई। हालांकि, चांदी अपने 7 अगस्त के सर्वकालिक उच्चतम स्तर 115,250 के करीब बनी हुई है।

2024 में गोल्ड की कीमत 30 फीसदी बढ़ी

साल 2025 की शुरुआत से अब तक, 24 कैरेट सोने की कीमत 76162 रुपये से 30.45% बढ़कर 99023 प्रति 10 ग्राम हो गई है जबकि चांदी 86017 से 32.42% बढ़कर 112879 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

2025 में सोने का भविष्य

वेंचुरा सिक्योरिटीज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, COMEX पर सोना 2025 के अंत तक $3,600 प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जो 7 अगस्त 2025 के रिकॉर्ड $3,534.10 से अधिक है। यह उछाल मजबूत ETF निवेश, केंद्रीय बैंकों की स्थिर खरीद और भारत में खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी के कारण संभव है।


भारत के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें (24 अगस्त 2025)

शहर

24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

चांदी (₹/किलो)

दिल्ली

₹1,01,793

₹93,150

₹1,13,906

मुंबई

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

चेन्नई

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

कोलकाता

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

बेंगलुरु

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

पुणे

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

अहमदाबाद

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

हैदराबाद

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

जयपुर

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

चंडीगढ़

₹1,01,690

₹93,150

₹1,13,906

निवेशकों के लिए सुझाव

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वर्तमान में सोने और चांदी दोनों की कीमतें उच्चतम स्तरों के करीब हैं, जिससे निवेशकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, बाजार की अस्थिरता को देखते हुए, निवेशकों को दीर्घकालिक निवेश की रणनीति अपनानी चाहिए और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए विविधीकरण पर ध्यान देना चाहिए।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story