Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रुपया ऑलटाइम लो पर पहुंचा; जानें वजह

Gold Silver Price Today, 23 September
X

Gold Silver Price Today, 23 September

सोना ₹1.13 लाख और चांदी ₹1.34 लाख के ऑल टाइम हाई पर, डॉलर के मुकाबले रुपया 88.49 पर गिरा। जानें कीमतों में उछाल की वजह और आगे क्या होगा?

Gold Silver Price Today 23 September: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार (23 सितंबर 2025) को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,343 बढ़कर ₹1,13,498 हो गया, जो अपने ऑल टाइम हाई पर है। वहीं चांदी ₹1,181 बढ़कर ₹1,34,050 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सोने-चांदी की कीमतें सोमवार (22 सितंबर 2025) को भी रिकॉर्ड स्तर पर थीं। इस साल की शुरुआत से अब तक सोना ₹37,336 तोला और चांदी ₹48,033 प्रति किलो महंगा हुआ है।

सोने की तेजी के पीछे 5 बड़े कारण

  • वैश्विक अनिश्चितता: अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध और ट्रंप की नीतियों ने निवेशकों को सोने की ओर मोड़ा।
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: चीन और रूस जैसे देश भारी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं।
  • युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में अस्थिरता।
  • महंगाई और ब्याज दरें: कम ब्याज दर और बढ़ती महंगाई ने सोने को आकर्षक बनाया।
  • रुपए की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये ने सोना और महंगा कर दिया।

डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा

भारत में जहां सोना-चांदी और शेयर बाजार उछाल पर है, वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा है। मंगलवार (23 सितंबर 2025) को 88.49 रुपया प्रति डॉलर के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया, जो 88.46 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ चुका है।

9 माह में 3.25% गिरावट

रुपया आज 10 पैसे की गिरावट के साथ 88.41 पर खुला और सोमवार को 88.31 पर बंद हुआ था। 2025 में अब तक यह 3.25% कमजोर हुआ है। 1 जनवरी 2025 को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.70 पर था।

ट्रंप की नई नीतियों का प्रभाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी और H1B वीज़ा फीस $1 लाख कर देने से दुनियाभर के बाजार प्रभावित हुए हैं। भारत पर इसका कुछ ज्यादा ही असर पड़ा है। भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ने से भारतीय IT सेक्टर और निर्यात पर बुरा असर पड़ा है। लिहाजा, रुपया दबाव में है।

रुपए में गिरावट का असर

  • विदेश यात्रा और पढ़ाई महंगी: डॉलर महंगा होने से भारतीय छात्रों और यात्रियों पर बोझ बढ़ा।
  • इम्पोर्ट कॉस्ट बढ़ेगी: इलेक्ट्रॉनिक्स, कच्चा तेल और अन्य वस्तुएं महंगी होंगी।
  • महंगाई में इजाफा: इम्पोर्ट महंगा होने से घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ेंगी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

मार्केट एक्स्पर्ट ने सोने चांदी की कीमतों पर उछाल की संभावना जताई है। कहा, इस साल के अंत तक सोना ₹1.15 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। जबकि, चांदी ₹1.40 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि वैश्विक हालात नहीं सुधरे तो डॉलर के मुकाबले रुपया 90 तक गिर सकता है।

सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सिर्फ BIS सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

नए नियम के तहत 6 डिजिट HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) वाला सोना ही वैध है। उसमें दर्ज इस तरह का AZ4524 अंक दर्शाता है कि सोना कितने कैरेट का है और प्रमाणिक है।

कीमत और वजन की क्रॉस चेकिंग करें

सोना खरीदते समय IBJA वेबसाइट पर उस दिन का रेट जरूर देखें। 24 कैरेट (शुद्ध), 22 कैरेट (ज्वेलरी के लिए) और 18 कैरेट (डिजाइनर ज्वेलरी) के रेट अलग अलग होते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story