गिरता सोना, दरकती चांदी: क्यों टूट रहे हैं भाव? आज रात 7:55 बजे 'चर्चा' में खुलासा

गिरता सोना, दरकती चांदी: क्यों टूट रहे हैं भाव?
Gold-Silver Price par Charcha: दिवाली के बाद सोना-चांदी के भावों में अप्रत्याशित गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में ₹8,455 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि चांदी की दरों में करीब ₹30,000 प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट अचानक क्यों आई? क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती इसका कारण है या घरेलू मांग में आई कमी ने दबाव बढ़ाया है?
इन सभी सवालों के जवाब और गिरते दामों की असली कहानी लेकर आ रहे हैं प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, आज रात 7:55 बजे inh news के सबसे लोकप्रिय 'चर्चा' कार्यक्रम में। इसमें विशेषज्ञ बताएंगे कि क्या आने वाले दिनों में सोना और सस्ता होगा या फिर यह निवेश का सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
डॉ. द्विवेदी बताएंगे कि वैश्विक अर्थव्यवस्था, अमेरिका की ब्याज दरें, चीन की मांग और भारतीय फेस्टिव सीजन के असर से सोना-चांदी के रेट पर क्या असर पड़ रहा है।

तो आज रात 7:55 बजे देखना नहीं भूलें
गिरता सोना, दरकती चांदी: क्या है कहानी?
क्योंकि इस चर्चा में खुलेंगे वो राज, जो आपकी जेब और निवेश दोनों से जुड़े हैं। इसे आप यूट्यूब चैनल @Inh24X7 पर भी देख सकते हैं।
