Gold Price Today: 24 अक्टूबर को सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹935 और सिल्वर ₹3,700 हुई सस्ती

Gold Price Today (24 October 2025)
X

Gold Price Today (24 October 2025)

24 अक्टूबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार को चांदी में ₹3,700 और सोना ₹935 सस्ता हुआ है। जानिए सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का क्या है कारण?

Gold Price Today (24 October 2025): त्योहारी सीजन के बाद सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज यानी शुक्रवार (24 अक्टूबर 2025) को गोल्ड की कीमतों में ₹935 तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 23 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को ₹3,700 सस्ती होकर चांदी ₹1,47,750 प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रही है। आइए अब देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों पर नजर डालें।

चांदी हुई सस्ती

दिवाली के बाद चांदी की कीमत में धड़ाम से गिरी है। आज, 24 अक्टूबर को चांदी ₹1,47,750 प्रति किलोग्राम के लेवल पर कारोबार कर रही है, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,51,450 प्रति किलोग्राम थी। यानि, चांदी में ₹3,700 की गिरावट आई है।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 24 कैरेट गोल्ड प्राइस (रुपए/10 ग्राम)
दिल्ली1,25,610
मुबंई

1,25,460

चेन्नई

1,25,890

कोलकाता

1,25,460

अहमदाबाद

1,25,510

जयपुर

1,25,610

लखनऊ

1,25,610

भोपाल

1,25,510

पटना

1,25,270

सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट का क्या है कारण?

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने के पीछे कई कारण है। इनमें सबस अहम कारण भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना बताया जा रहा है। दरअसल, दीवाली जैसे बड़े त्योहार के बाद देशभर में गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी थम गई है। जिसके चलते कीमती धातु की डिमांड में कमी आई।

साथ ही, दूसरा कारण ग्लोबल तनाव में कमी होना भी है। सोना और चांदी को 'सेफ-हेवन' संपत्ति माना जाता है, यानी जब आर्थिक या राजनीतिक स्थिति खराब होती है, तो लोग इन्हें सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदते हैं। लेकिन अब ग्लोबल टेंशन कम होने के कारण इनकी कीमतों में गिरावट आई है।

इसके अलावा, कीमती धातुओं की कीमतों में तेज़ी के बाद निवेशक अब मुनाफा निकाल रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) यह दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट (बहुत ज्यादा बढ़ी हुई) हो चुकी थीं। इसका मतलब था कि बाजार में ज्यादा खरीदारी हो चुकी थी और अब कीमतें गिर सकती थीं। इसलिए, ट्रेंड फॉलो करने वाले और डीलर्स ने बिकवाली करना शुरू कर दिया है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

1. BIS का लोगो जरूर देखें

2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें

3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर है

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story