Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, पिछले 3 दिन में 5,188 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड; चांदी में भी भारी गिरावट

today gold rate: 18 नवंबर को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट।
X

today gold rate: 18 नवंबर को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट।

Gold Rate Today: 18 नवंबर को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। सोना ₹1000 और चांदी ₹1500 प्रति किलो टूटी। जानें क्यों गिरे दाम और आगे कैसा रहेगा रेट।

Gold Rate Today: मंगलवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाज़ार के साथ-साथ घरेलू मार्केट में भी कीमती धातुओं की कीमतें नीचे आईं। MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग ₹1,000 सस्ता हो गया, जबकि चांदी ₹1,500 प्रति किलो टूटी है।

पिछले तीन सत्रों में सोना 5,188 रुपए गिरा

पिछले तीन कारोबारी दिनों में सोने में कुल ₹5,188 की गिरावट आई है। 13 नवंबर को सोना 1,26,554 रुपए के स्तर पर था, लेकिन इसके बाद लगातार प्रेशर देखने को मिला। सप्ताहांत में बाजार बंद रहने के बावजूद शुक्रवार और सोमवार की ट्रेडिंग में भी दाम नीचे ही रहे।

चांदी में भी भारी गिरावट: 10,880 रुपए प्रति किलो टूटी

चांदी की कीमतें 1,54,933 रुपए प्रति किलो से गिरकर ₹1,51,850 प्रति किलो पर आ गई हैं। पिछले गुरुवार को 1,62,730 रुपए के स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी में तीन दिनों में ₹10,880 की बड़ी गिरावट दर्ज हुई।



आईबीजेए दरें क्यों महत्वपूर्ण हैं?

IBJA द्वारा जारी रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते हैं। इन्हीं दरों का उपयोग RBI Sovereign Gold Bond की कीमत तय करने और Gold Loan की गणना में करता है। इसलिए शहर के अनुसार खुदरा (Retail) कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

सोना-चांदी क्यों टूट रहे हैं?

वैश्विक तनाव में कमी से “सेफ-हेवन” मानी जाने वाली धातुओं की मांग घटी है। इसके अलावा हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। RSI जैसे टेक्निकल इंडिकेटर ने ओवरबॉट जोन का संकेत दिया है, जिसके चलते ट्रेडर्स बिकवाली पर जोर दे रहे हैं।

2025 में रेकॉर्डतोड़ रही तेजी

हालिया गिरावट के बावजूद, 2024 से अब तक सोने में ₹45,204 की बढ़त देखी गई है। 31 दिसंबर 2024 को गोल्ड 76,162 रुपए था, जो अब बढ़कर ₹1,21,366 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी ने भी तेज उछाल दिखाया है और 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर अब ₹1,51,850 प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

आगे कीमतों में अस्थिरता, शादी का सीजन देगा सपोर्ट

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लेकिन शादी के सीजन के कारण मांग बढ़ सकती है, जो गोल्ड रेट को 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक ले जा सकती है।

केवल हॉलमार्क वाला गोल्ड खरीदें

ग्राहकों को सलाह है कि वे सिर्फ BIS Hallmark वाला सोना ही खरीदें। BIS कोड (जैसे AZ4524) शुद्धता और कैरेट की पुष्टि करता है। इससे फर्जीवाड़े की संभावना कम हो जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story