Gold Silver Price Today: बजट से पहले बड़ा झटका, चांदी हाई लेवल से ₹1.54 लाख गिरी; सोने ने भी मचाई तबाही

Gold Silver Price Today
1 फरवरी देश के लिए बेहद अहम दिन है, क्योंकि आज Budget 2026 पेश किया जा रहा है। बजट से पहले ही वायदा बाजार में ऐसा भूचाल आया कि निवेशक हैरान रह गए। सोना और चांदी दोनों की कीमतें खुलते ही धड़ाम हो गईं। सबसे ज्यादा मार चांदी पर पड़ी है, जो अपने हाई लेवल से करीब ₹1.54 लाख प्रति किलो तक टूट चुकी है।
खुलते ही गिरे सोना-चांदी के दाम
सुबह बाजार खुलते ही MCX पर गोल्ड और सिल्वर में भारी बिकवाली देखने को मिली। हालात ऐसे बने कि दोनों कीमती धातुओं में लोअर सर्किट तक लग गया। सुबह करीब 9:41 बजे MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,36,185 रुपये दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 9:30 बजे सोना 1,38,638 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जिसके बाद इसमें लोअर सर्किट लग गया। यानी सोने में करीब 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट देखने को मिली।
चांदी में मचा हड़कंप, 26 हजार से ज्यादा टूटी
वहीं चांदी की बात करें तो गिरावट और भी चौंकाने वाली रही। सुबह 9:30 बजे के आसपास MCX पर 1 किलो चांदी की कीमत 26 हजार रुपये से ज्यादा गिरकर 2,65,652 रुपये पर आ गई। इसे चांदी का जबरदस्त क्रैश माना जा रहा है।
पहले कहां थीं कीमतें?
30 फरवरी को MCX पर चांदी 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। चांदी ने अब तक 2,91,922 रुपये प्रति किलो का लो और 3,89,986 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
वहीं सोने की बात करें तो 30 फरवरी, शुक्रवार को MCX पर 10 ग्राम सोना 1,49,075 रुपये पर बंद हुआ था। उस दिन सोने में 578 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। सोने का लो लेवल 1,49,075 रुपये और हाई लेवल 1,68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।
बजट से पहले क्यों टूटा बाजार?
विशेषज्ञों का मानना है कि Budget 2026 से पहले निवेशकों की सतर्कता, मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते कीमती धातुओं में दबाव देखने को मिला है। बजट के बाद ही साफ होगा कि सोना-चांदी में आगे रिकवरी होगी या गिरावट और गहरी होगी।
