Gold Rate Today: करवाचौथ से पहले सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, 24K गोल्ड ₹1.22 लाख पार, चांदी ₹1.57 लाख/किलो पहुंची

Gold Rate Today (8 October 2025)
X

Gold Rate Today (8 October 2025)

Gold Rate Today: बुधवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। 8 अक्टूबर को 24K सोना अपने ऑल टाइम हाई ₹1,22,000 प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी ₹1.57 लाख/किलो बिक रही है।

Gold Rate Today (8 October 2025): बुधवार, 8 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया है। करवाचौथ से पहले सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,22,000 प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, आज चांदी की कीमतों मे भी तेजी देखी गई है। बुधवार को सिल्वर की कीमत 800 रुपए बढ़कर 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। जानिए देशभर के प्रमुख राज्यों में गोल्ड के ताजा रेट।

सिल्वर की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। आज बुधवार 8 अक्टूबर को चांदी 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है, जो पिछले दिन यानी (7 अक्टूबर) के रेट से पूरे 800 रुपए अधिक है।

इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है सोना

सोने की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। सवाल यह उठता है कि सोना इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है। इसके पीछे कई फैक्टर हैं:

  • वैश्विक अनिश्चितता: अमेरिकी सरकार के कामकाज में रुकावट और फ्रांस जैसे देशों में राजनीतिक अस्थिरता ने निवेशकों को डरा दिया है। ऐसे में लोग सोने को "सुरक्षित निवेश" मानकर उसकी ओर भाग रहे हैं।
  • डॉलर की कमजोरी: अमेरिकी डॉलर का मूल्य घटने से सोना और आकर्षक हो गया है, क्योंकि सोने की कीमतें डॉलर में तय होती हैं। डॉलर कमजोर होने पर सोना सस्ता लगता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है।
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनिया भर के केंद्रीय बैंक बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं। इससे सोने की डिमांड और कीमत दोनों बढ़ रही हैं।
  • कम ब्याज दरों की उम्मीद: जब ब्याज दरें कम होने की उम्मीद होती है, तो सोने में निवेश बढ़ जाता है, क्योंकि यह बिना ब्याज वाला निवेश है और लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं।
  • तेज उछाल: इस साल भारत में हाजिर सोने की कीमतों में 55% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जो हाल के वर्षों में सबसे तेज वृद्धि है।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड का ताजा रेट

शहर

22 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली

1,12,010

1,22,080

मुंबई

1,11,860

1,22,030

कोलकाता

1,11,860

1,22,030

चेन्नई

1,12,010

1,22,190

अहमदाबाद

1,11,910

1,22,080

लखनऊ

1,12,010

1,22,080

पटना

1,11,860

1,22,030

गुरुग्राम

1,12,010

1,22,080

जयपुर

1,12,010

1,22,080

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

1. BIS का लोगो जरूर देखें

2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें

3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर है

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story