Gold Rate Today: सोना फिर महंगा, 6 साल में 200% बढ़े दाम; जानिए भारत के 10 बड़े शहरों में ताज़ा भाव

Gold Silver Rate Today 10 August 2025
X

Gold Silver Rate Today 10 August 2025

गोल्ड रेट टुडे: 24 कैरेट सोना 103190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, 22 कैरेट 94600 रुपये पर। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 10 शहरों में ताज़ा सोने और चांदी के रेट।

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1690 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमतें 1550 रुपये तक बढ़ गई हैं। रविवार (10 अगस्त) सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 103190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 94600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले छह साल में गोल्ड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। भारत में इस दौरान सोने की कीमतें 200% तक बढ़ी हैं। यानी निवेशकों को 200% रिटर्न मिला है, जो कि प्रॉपर्टी और स्टॉक मार्केटे से अधिक है।

दिल्ली में गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट: ₹1,03,190 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹94,600 / 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट: ₹1,03,040 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹94,450 / 10 ग्राम

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़

  • 24 कैरेट: ₹1,03,190 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹94,600 / 10 ग्राम

भोपाल, इंदौर और अहमदाबाद में

  • 24 कैरेट: ₹1,03,090 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹94,500 / 10 ग्राम

हैदराबाद, रायपुर और भुवनेश्वर

  • 24 कैरेट: ₹1,03,040 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹94,450 / 10 ग्राम

चांदी के दाम में भी उछाल

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। बीते एक सप्ताह में चांदी के भाव में ₹4,000/किग्रा का इज़ाफ़ा हुआ है। 10 अगस्त 2025 को चांदी ₹1,17,000 प्रति किग्रा है। इंदौर सराफा बाजार में 9 अगस्त को चांदी ₹1,16,500 प्रति किग्रा बिकी। इसमें करीब ₹100 की बढ़त दर्ज की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story