Gold Rate Today: 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आई नरमी

Gold-Silver Rate Today (24 June 2025)
X

Gold-Silver Rate Today (24 June 2025)

इजराइल-ईरान सीजफायर का असर अब कमोडिटी बाजार पर भी दिखने लगा है। 24 जून को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना ₹2,060 फिसलकर ₹97,288 आ गया है।

Gold-Silver Rate Today (24 June 2025): 24 जून को वैश्विक बाजारों में शांति के संकेतों के चलते कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर की खबरों का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,060 की भारी गिरावट के साथ ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मंगलवार को चांदी की कीमत ₹1,165 कम होकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है। आइए जानें, देश के महानगरों में सोने-चांदी के रेट देखें...

देश के बड़े शहरों में 24 जून को 10 ग्राम सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम
दिल्ली

₹91,700

₹1,00,020

मुंबई

₹91,550

₹99,870

कोलकाता

₹91,550

₹99,870

चेन्नई

₹91,550

₹99,870

भोपाल

₹91,600

₹99,920

पटना

₹91,600

₹99,920

इंदौर

₹91,600

₹99,920

जयपुर

₹91,700

₹1,00,020

साल के अंत तक सोना ₹1.03 लाख के पार जा सकता है
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव अभी भी बने हुए हैं, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और डिमांड बढ़ रही है। उनके अनुसार, इस साल सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  1. BIS का लोगो जरूर देखें
  2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story