Gold Rate Today: सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिरी, चांदी चमकी या फिसली? जानें आज का लेटेस्ट प्राइस

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
Gold rate today, 12 august 2025: वैश्विक उठापठक और टैरिफ वॉर के बीच सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को सोने की कीमतें करीब 900 रुपये कम हुई। वहीं, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2 हजार रुपये तक गिरी है। चांदी का भाव 115000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा। सोमवार के मुकाबले चांदी की कीमत 2 हजार रुपये कम हुई है।
10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत मंगलवार को ₹1,01,400 रुपये है जबकि एक दिन पहले इसका भाव ₹1,02,280 प्रति 10 ग्राम था। इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी घटी है। मंगलवार को 10 ग्राम गोल्ड (22 कैरेट) की कीमत 92950 रुपये है जबकि एक दिन पहले इसका भाव 93750 रुपये था। यानी 800 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।
24 Carat Gold Rate Per Gram in India (INR)
| ग्राम | भारत में आज सोने की कीमत | बीते दिन सोने की कीमत | कीमतों में बदलाव |
| 1 | ₹10,140 | ₹10,228 | – ₹88 |
| 8 | ₹81,120 | ₹81,824 | – ₹704 |
| 10 | ₹1,01,400 | ₹1,02,280 | – ₹880 |
| 100 | ₹10,14,000 | ₹10,22,800 | – ₹8,800 |
Gold Price Today in Major Indian Cities (Per Gram)
| शहर | 24K Gold Rate Today | 22K Gold Rate Today |
Chennai | ₹10,140 | ₹9,295 |
Mumbai | ₹10,140 | ₹9,295 |
Delhi | ₹10,155 | ₹9,310 |
Kolkata | ₹10,140 | ₹9,295 |
Bangalore | ₹10,140 | ₹9,295 |
Hyderabad | ₹10,140 | ₹9,295 |
क्यों गिर रहीं सोने की कीमतें?
सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी और निवेशकों की बिकवाली रही। पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़त दर्ज करने के बाद बाजार में मुनाफावसूली का माहौल बना हुआ है, जिससे सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर से 900 रुपये गिरकर 101500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति की उम्मीद बढ़ी है, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग घट रही है। इसके अलावा, अमेरिका के सोने की छड़ों पर 39% शुल्क लगाने की खबर पर व्हाइट हाउस की सफाई ने भी कीमतों पर दबाव डाला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और कल कीमत 3358 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
(प्रियंका कुमारी)
