Gold Rate Today: सर्राफा बाजार में लौटी सोने की चमक, ₹1000 महंगा हुआ 24K गोल्ड; जानें 12 जून के ताजा भाव

Gold Price Today Thursday 12 june 2025
X

Gold Price Today Thursday 12 june 2025

सोने की कीमतों में आज (12 जून) जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जबकि चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। जानें 12 जून 2025 के ताज़ा भाव और बड़े शहरों के रेट।

Gold Silver Price Today (12 june 2025): लगातार गिरावट के बाद गुरुवार, 12 जून 2025 को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹1,000 की बढ़त के साथ ₹98,500 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,300 प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी हुई है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में ब्रेक लगा है और यह ₹200 की गिरावट के साथ ₹1,08,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं आज देशभर के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट।

12 जून को चांदी हुई सस्ती
गुरुवार को सोने में जहां आज तेजी देखने को मिली, वहीं चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। आज, 12 जून 2025 को एक किलोग्राम चांदी का भाव गिरकर ₹1,08,900 पर पहुंच गया है। इसमें लगभग ₹200 की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि बुधवार को चांदी का रेट ₹1,09,100 प्रति किलोग्राम था। हालांकि, कीमतों में इस अस्थायी गिरावट के बावजूद बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। कई एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि दिवाली तक चांदी का भाव ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है।

देश के बड़े शहरों में 12 जून को क्या है सोने की कीमत

दिल्ली में गोल्ड प्राइस

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम - 90,360
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 98,560

चेन्नई में गोल्ड प्राइस

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 90,210
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 98,410

बेंगलुरू में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम -90,210
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम -98,410

मुंबई में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 90,210
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 97,570

कोलकाता में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 90,210
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 97,570

जयपुर में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 90,360
  2. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 98,560

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  1. BIS का लोगो जरूर देखें
  2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story