Gold Price Today: बकरीद पर सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹3000 की जबरदस्त उछाल, जानें 7 जून के ताजा रेट

बकरीद पर सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹3000 की जबरदस्त उछाल।
Gold Silver Rate Today (7 june 2025): बकरीद के खास मौके पर शनिवार 7 जून 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में जोरदार उछाल देखा गया। आज शनिवार को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम पर करीब ₹20 सस्ता होकर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी ₹3,000 महंगी होकर ₹1,07,100 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। यहां देखें आपके शहर में क्या है आज (7 जून 2025) का ताज़ा रेट।
बकरीद ईद पर चांदी के भाव में आया जोरदार उछाल
बकरीद ईद के दिन चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। शनिवार, 7 जून 2025 को चांदी का भाव बढ़कर ₹1,07,100 प्रति किलोग्राम हो गया है। जबकि शुक्रवार को यानी एक दिन पहले इसका रेट ₹1,04,100 प्रति किलोग्राम था। इस तरह चांदी की कीमत में ₹3,000 की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बकरीद पर देश के बड़े शहरों में क्या है सोने की कीमत
दिल्ली में गोल्ड प्राइस
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम - 91,440
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 99,740
चेन्नई में गोल्ड प्राइस
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,290
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,590
बेंगलुरू में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,290
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,590
मुंबई में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,290
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,590
कोलकाता में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 90,910
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,590
जयपुर में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,440
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,740
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
- BIS का लोगो जरूर देखें
- कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
- 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो
ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।