Gold Price Today: शुक्रवार को सोना फिर ₹1 लाख के करीब, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड; जानें 6 जून के ताजा रेट्स

शुक्रवार को सोना फिर ₹1 लाख के करीब, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड!
Gold Silver Price Today (6 june 2025): इस हफ्ते की शुरुआत से ही कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। आज शुक्रवार, 6 जून 2025 को बाजार में एक बार फिर सोना और चांदी दोनों के दामों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। जहां 24 कैरेट गोल्ड का भाव फिर ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, वहीं चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹1,04,100 प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छू लिया। जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज का ताज़ा भाव...
चांदी का भाव आज (6 जून 2025)
शुक्रवार 6 जून को चांदी की कीमत में बड़ी बढ़त देखी गई है। आज चांदी का भाव 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कि कल के मुकाबले 2,000 रुपए ज्यादा है। गुरुवार को इसका रेट 1,02,100 रुपये प्रति किलो था।
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली में गोल्ड प्राइस
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम - 91,460
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 99,760
चेन्नई में गोल्ड प्राइस
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,310
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,610
बेंगलुरू में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,310
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,610
मुंबई में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,310
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,610
कोलकाता में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 90,910
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,180
जयपुर में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 91,460
- 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम - 99,760
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
- BIS का लोगो जरूर देखें
- कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
- 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो
ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।