Gold Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट! चांदी ने लगाई छलांग; अभी खरीदें या रुकें?

Gold Price Today: 9 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमतें।
Gold Price Today 9 June: सोना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सोने के दामों में सोमवार (9 जून) को भारी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, चांदी ने नया ऑल टाइम हाई छू लिया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,281 घटकर ₹95,864 प्रति 10 ग्राम हो गई है। कल तक यह दाम ₹97,145 प्रति 10 ग्राम था। यह गिरावट वैश्विक बाजार में आई नरमी और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते आई है।
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी ने नया कीर्तिमान बना दिया है। आज 1 किलो चांदी ₹275 महंगी होकर ₹1,05,560 पर पहुंच गई है। यह चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर (All Time High) है। इससे पहले यह ₹1,05,285 प्रति किलो के रिकॉर्ड पर पहुंची थी।
Gold Rate Today 9 june: सोने का ताज़ा रेट
24 कैरेट सोना | ₹97,145 | ₹95,864 | कमी ₹1,281 |
22 कैरेट सोना | ₹88,985 | ₹87,811 | कमी ₹1174 |
18 कैरेट सोना | ₹72,859 | ₹71,898 | कमी ₹961 |
चांदी | ₹1,05,285 | ₹1,05,560 | वृद्धि ₹275 |
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिका-चीन बातचीत के चलते सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। हालांकि गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई, जिससे कीमतें फिर से कुछ हद तक सुधरीं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अलग रुख
- सोना: 0.40% की गिरावट के साथ $3,332.95/oz
- चांदी: 0.81% की बढ़त के साथ $36.44/oz

सोना 6 माह में 25.86 फीसदी महंगा
पिछले छह महीने के दौरान सोने की कीमतों में 25.86% तक का उछाल आया है। 1 जनवरी 2025 को सोने की कीमतें ₹76,162 प्रति 10 ग्राम थीं। जबकि, 9 जून 2025 को बढ़कर यह ₹95,864 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई हैं। इसी तरह चांदी की कीमतों में इस दौरान 22.71% का उछाल आया है। 1 जनवरी 2025 को चांदी 86,017 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं, जो 9 जून को बढ़कर ₹1,05,560 प्रति 10 ग्राम हो गई हैं।
Gold Price Today विश्लेषण
- लगभग सभी शहरों में ₹1,200 से ₹1,300 तक की गिरावट देखी गई।
- सबसे ज्यादा गिरावट बेंगलुरु में रही (₹1,300), जो 1.34% की कमी है।
- यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय सोना वायदा बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती की वजह से आई है।
