Gold Price Today: 4 जून को ₹1.02 लाख पहुंची चांदी, सोना ₹300 चढ़कर ₹99,300 पर! जानें ताजा रेट

Gold Price Today (4 June 2025)
X

Gold Price Today (4 June 2025)

4 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। चांदी अपने ऑल टाइम हाई ₹1,02,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि सोना ₹99,300 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Prices Today (4 June 2025) : सोने और चांदी की कीमतों में आज, बुधवार 4 जून 2025 को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। देशभर के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹99,300 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹90,900 प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी भारी उछाल देखा गया और यह ₹1,02,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। निवेशकों के बीच बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में यह तेजी आई है। आइए, अब जानें बुधवार 4 जून 2025 को राजधानी दिल्ली से लेकर अन्य बड़े शहरों में गोल्ड-सिल्वर के क्या दाम चल रहे हैं।

4 जून को चांदी आल टाइम हाई पर पहुंची
आज, बुधवार (4 जून 2025) को चांदी की कीमतें अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। बुधवार को एक किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,02,000 हो गया है, जो कल की तुलना में ₹1,900 अधिक है। मंगलवार को चांदी का रेट ₹1,00,100 प्रति किलो था।

देश के बड़े शहरों में 22K और 24K गोल्ड के प्राइस

शहर

22K गोल्ड प्राइस

24K गोल्ड प्राइस

दिल्ली

91,050

99,320

मुंबई

90,900

99,170

कोलकाता

90,800

99,170

लखनऊ

91,050

99,320

बंगलुरु

90,900

99,170

नोएडा

91,050

99,320

चेन्नई

90,900

99,170

जयपुर

91,050

99,320

सोने-चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं। आर्थिक मंदी के संकेत और दुनिया भर के राजनीतिक तनावों का इस पर बड़ा असर पड़ रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-चीन के व्यापार विवाद जैसी वैश्विक समस्याओं ने निवेशकों को सुरक्षित बचत के लिए सोने की ओर मोड़ा है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर कमजोर होने की वजह से सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता हो गया है, जिससे इसकी मांग बढ़ गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  1. BIS का लोगो जरूर देखें
  2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story