Gold Price Hike: सोने ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, ₹1.60 लाख के पार पहुंचा भाव; देखें आपके शहर में आज का रेट

सोने ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, ₹1.60 लाख के पार पहुंचा भाव; देखें आपके शहर में आज का रेट
X
सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी के बाद अब सोने ने भी नया इतिहास रच दिया है।

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी के बाद अब सोने ने भी नया इतिहास रच दिया है। बुधवार, 4 फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे सोने की कीमत 1,60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके साथ ही सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकलकर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।

एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 11 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,60,000 रुपये पर कारोबार करता देखा गया। इसमें करीब 6,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान सोने ने 1,56,533 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,60,755 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई लेवल छुआ।

आज आपके शहर में 24 कैरेट सोने का भाव

शहरवार सोने की कीमतों पर नजर डालें तो अलग-अलग शहरों में रेट में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है—

शहर सोने का भाव (24 कैरेट, 10 ग्राम)

  1. पटना ₹1,59,250
  2. जयपुर ₹1,59,310
  3. कानपुर ₹1,59,370
  4. लखनऊ ₹1,59,370
  5. भोपाल ₹1,59,500
  6. इंदौर ₹1,59,500
  7. चंडीगढ़ ₹1,59,330
  8. रायपुर ₹1,59,270

उपरोक्त आंकड़ों के मुताबिक पटना में सोना फिलहाल सबसे सस्ता मिल रहा है, जहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,59,250 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold Price Target 2026: आगे क्या रहेगा रुख?

कमोडिटी एक्सपर्ट केडिया के अनुसार, सोने को फिलहाल 1,36,531.7 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है। इसका संकेत यह है कि मौजूदा हालात में सोने की कीमत इससे नीचे जाने की संभावना कम है। वहीं रेजिस्टेंस लेवल 1,60,188 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है, जिसके ऊपर सोने को फिलहाल मजबूती से टिकने में दिक्कत आ सकती है।

हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि शेयर बाजार की तरह ही सोना और चांदी जैसी कमोडिटीज में सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर समय-समय पर बदलते रहते हैं। ये पूरी तरह मौजूदा वैश्विक हालात, डॉलर की चाल, ब्याज दरों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story