7.15% ब्याज: इस सरकारी बैंक में FD पर मिल रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए टॉप 5 बैंक

Best FD interest rates in government banks: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD भारतीय निवेशकों के बीच एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। खास बात यह है कि इसमें जोखिम बेहद कम होता है और रिटर्न पहले से तय होता है। जून 2025 की शुरुआत में RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद सरकारी बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है।
अगर आप सुरक्षित और निश्चित रिटर्न वाले निवेश की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासकर तब, जब कुछ सरकारी बैंक 7% से भी ज्यादा ब्याज दे रहे हों।
FD पर सर्वाधिक ब्याज देने वाले टॉप 5 सरकारी बैंक
1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)
- 366 दिन की FD पर: 7.15%
- 1 साल: 6.25%
- 3 साल: 6.30%
- 5 साल: 6.25%
2. इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
- 444 दिन की FD पर: 7.10%
- 1 साल: 6.70%
- 3 साल: 6.30%
- 5 साल: 6.30%
3. पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank)
- 444 दिन की FD पर: 7.05%
- 1 साल: 6.10%
- 3 साल: 6.00%
- 5 साल: 6.35%
4. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
- 999 दिन की Green FD पर: 7.00%
- 1 साल: 6.50%
- 2 साल: 6.25%
- 5 साल: 6.00%
5. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)
- 2 से 3 साल की FD पर: 7.00%
- 1111, 2222, 3333 दिन की FD पर: 7.00%
- 1 साल: 6.70%
- 3 साल: 6.75%
- 5 साल: 6.50%
अगर आप ज्यादा रिटर्न पाने के लिए एफडी में निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय बिलकुल सही है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक जैसे सरकारी बैंक 7% से ऊपर ब्याज दे रहे हैं, जो मौजूदा बाजार के लिहाज से बेहद आकर्षक है।