अहमदाबाद विमान हादसा: चंद्रशेखरन बोले-टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन, पीड़ित परिवारों को आश्वासन; लिखा-भावुक पत्र

Tata Chairman on plane crash
Tata Chairman on plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने इसे इतिहास का सबसे काला दिन बताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश में कहा-इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ खो देना समझ से परे है।
चंद्रशेखरन ने कहा, कल जो हुआ, वह हमारी समझ से परे है। हम शोक में हैं। किसी एक व्यक्ति की मृत्यु भी गहरा आघात देती है, लेकिन इतने सारे लोगों को एक साथ खोना... यह असहनीय है।
चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह और एयर इंडिया मृतकों के परिवारों के प्रति पूरी संवेदनाएं हैं। हम हर संभव मदद का आश्वासन देते हैं। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इससे कोई समझौता नहीं करेंगे।
पारदर्शी जांच, सुरक्षा से समझौता नहीं
चंद्रशेखरन ने यह भी बताया कि भारत, यूके और यूएस से जांच एजेंसियां अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और दुर्घटना की जाँच कर रही हैं। उन्होंने पारदर्शिता का वादा करते हुए कहा, हम हर तथ्य की पुष्टि के बाद इस त्रासदी पर पूरी तरह पारदर्शी रहेंगे।
#AirIndiaFlightCrash | Tata Group Head Natarajan Chandrasekaran writes to his colleagues, "What occurred yesterday was inexplicable, and we are in shock and mourning. To lose a single person we know is a tragedy, but for so many deaths to occur at once is incomprehensible. This… pic.twitter.com/XboB94W6DG
— ANI (@ANI) June 13, 2025
एयर इंडिया: एक जिम्मेदारी और विश्वास
टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद से यह पहली बड़ी दुर्घटना है। समूह पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम कर रहा है। चंद्रशेखरन ने यह भी कहा, हम इस कठिन समय में हर पीड़ित परिवार के साथ हैं। उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।
