डायपर बेबी की छवि से निकल पाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी का स्वर पिछले कुछ महीनों में बदला है। उनकी वरीयताएं भी बदली हैं। अब वे सवर्ण हिंदू वोटों पर भी ध्यान दे रहे हैं। केदारनाथ यात्रा कर आए हैं। जयपुर में मेट्रो रेल के लिए तोड़े जा रहे मंदिरों को बचाने के लिए हिंदू संगठनों से पहले कांग्रेस मैदान उतर आई। राहुल गांधी किसानों की राजनीति पहले ही कर रहे हैं। उनका कहना है, किसान की एक इंच जमीन नहीं जाने दूंगा। आम आदमी पार्टी की देखा-देखी वे दिल्ली में रेहड़ी-ठेले वालों के बीच गए। दिल्ली नगर निगम के बकाया वेतन-भुगतान को लेकर वे कर्मचारियों के बीच गए। पूर्व सैनिकों के 'एक रैंक, एक पेंशन' आंदोलन को सर्मथन दिया और छोटी आवासीय योजनाओं में मकान खरीदने वालों के पक्ष में भी सवाल उठाए।
दक्षिण भारत में 93 प्रतिशत लोग होते है डेंगू से प्रभावितः रिसर्च
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS