शामली में ब्लेडमैन का खौफ, पुलिस ने सर पर रखा पांच हजार का ईनाम

X
By - haribhoomi.com |4 July 2014 6:30 PM
ये ब्लेडमैन मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहा है।
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चाहें वो दलित लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे पेड पर लटका देना हो या आम लोगों पर किए जा रहे हिंसात्मक हमले की घटना हो। ताजा मामला मुजफ्फरनगर के पास शामली जिले का है। इलाके में हर कोई इस समय एक ब्लेडमैन के अटैक से सदमें में हैं। ब्लेडमैन का आंतक पूरे शामली जिले में पसरा दिखाई दे रहा है। लोगों ने अपने बच्चों को बाहर रात में क्या दिन में भी घर से बाहर निकलने से रोक दिया है।
यह ब्लेडमैन मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाता है। अब तक यह करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। ब्लेअडमैन के आतंक से उन बच्चों के परिजनों में खौफ पसरा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई भी केस दर्ज नहीं किया है लेकिन ब्लेडमैन को पकड़ने में मदद करने वाले को 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है।
मामला शामली के थानाभवन इलाके का है, जहां पर पिछले करीब एक सप्ताह से एक अज्ञात ब्लेडमैन का आंतक पसरा हुआ है। इस ब्लेडमैन का शिकार वही मासूम बच्चे बनते हैं जो कि सुनसान गलियों में खेलते मिलते हैं। लगातार बढ़ रहे ब्लेडमैन के आंतक से जहां बच्चों के परिजन चितिंत है वहीं मासूम बच्चे भी अब स्कूल जाने से डरने लगे हैं। सभी के जेहन में बस एक यही सवाल है कि आखिर ये ब्लेडमैन है कौन और यह ऐसा क्यों कर रहा है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, शामली की एक पंचायत ने रेप के आरोपी से महिला की शादी करवाई -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS