RJD का दावा: NDA में भगदड़ जैसी हालत, पाला बदलना चाहते हैं कई विधायक

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |15 July 2018 8:10 PM
बिहार में विपक्षी पार्टी राजद ने आज दावा किया कि बिहार में राजग में भगदड़ जैसी स्थिति है और सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायक पाला बदलना चाहते हैं।
बिहार में विपक्षी पार्टी राजद ने आज दावा किया कि बिहार में राजग में भगदड़ जैसी स्थिति है और सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायक पाला बदलना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः डर का माहौल पैदा कर रहा विपक्ष, सोशल मीडिया पर नियंत्रण का कोई प्लान नहीं: राज्यवर्धन राठौड़
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यह दावा उन खबरों को खारिज करते हुए किया जिसमें कहा गया है कि अमित शाह के हाल के राज्य दौरे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा के बीच सीटों का सौहार्दपूर्ण बंटवारा होना तय हो गया है।
उन्होंने यहां कहा, ‘‘राजग में न केवल टूट होने वाली है। यह एक भगदड़ होगी। जल्द ही राजग में केवल भाजपा ही बचेगी।'
उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि किस तरह से उसकी सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना नाराज है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गठबंधन से अलग हो गए। इसी तरह की चीजें बिहार में हो सकती हैं।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS