देश में मुगलों की संपत्ति के नामों में हो बदलाव: गिरिराज सिंह

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |22 Oct 2018 7:47 AM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश और बिहार में मुगलों के नाम पर 100 स्थान हैं, सबका नाम बदलना चाहिए।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज रखने के बाद अपने शहरों और स्थानों के नाम बदलने की मांग सामने आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार से मांग की है।
एएनई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहले योगी आदित्यानाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि खिलजी ने बिहार को लूटा, लेकिन बख्तियारपुर का नाम उसके नाम पर रखा गया।
Khilji looted Bihar but Bakhtiarpur is named after him. Names of around 100 places were changed, including Bihar's Akbarpur. Yogi Ji took a good step. I will demand that in the entire country&in Bihar, the names connected to Mughals should be changed: Union Minister Giriraj Singh pic.twitter.com/szio6NEnH1
— ANI (@ANI) October 22, 2018
आगे कहा कि बिहार के अकबरपुर सहित लगभग 100 स्थानों के नाम बदले गए थे। योगी आदित्यनाथ ने अच्छा कदम उठाया है। मैं मांग करता हूं कि पूरे देश और बिहार में मुगलों से जुड़े नामों और संपत्तियों के नामों को बदल देना चाहिए।
ये भी पढ़ें - शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला, बोले- मोदी सरकार को दोस्तों की जरूरत नहीं
हाल ही में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS