अब बंद हो जाएंगे ट्यूशन, हर सवालों हल कर देगा ये ऐप

X
By - haribhoomi.com |22 Jan 2017 10:59 AM
बच्चे खुद भी इस ऐप का इस्तेमाल कर गणित सीख सकते हैं।
नई दिल्ली. बच्चों को पढ़ाने के लिए पेरेंट्स बाहर ट्यूशन के लिए भेजते हैं। ज्यादातर ट्यूशन मैथमेटिक्स सब्जेक्ट के लिए लगाया जाता है। कई बार घर में टाइम नहीं होता या मैथ्स में कमजोर होने की वजह से पेरेंट्स ट्यूशन लगाते हैं।
लेकिन अब ट्यूशन पर खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि ऐसा ऐप आया है जिससे आप बच्चों को आसानी से या फिर बच्चे खुद भी इसका इस्तेमाल कर गणित सीख सकते हैं।
मैथ्समेटिक्स आते हुए भी कई बार समय बीत जाने पर भूल जाते हैं। यह ऐप आपकी हर स्थिति में मदद करेगा। इस ऐप का नाम 'सॉक्रेटिक' है। यह 'सॉक्रेटिक' ऐप बड़ी ही आसानी से गणित के सवाल हल करने में मदद करता है।
ऐसें करें यूज ऐप
इसके लिए आपको बस सवाल या इक्वेशन को पेपर पर लिखकर उसकी फोटो ऐप के जरिेए लेनी पड़ती है। इसके बाद ऐप इक्वेशन को कैलक्युलेट कर सवाल का स्टेप बाई स्टेप हल निकालता है जिससे आप किसी टीचर की तरह ही मैथ सीख सकते हैं। वहीं यह ऐप स्टोर से फ्री में इंस्टॉल कर सकते हैं, लेकिन इसे आप अभी सिर्फ iOS या i फोन पर ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS