खुशखबरी: अब स्लो इंटरनेट पर भी देख सकेंगे विडियो, लॉन्च हुआ यह नया ऐप

Google के विडियो प्लेटफार्म YouTube ने अपना सुपरलाइट वर्जन YouTube Go को लॉन्च किया है। फिलहाल YouTube के इस वर्जन की टेस्टिंग चल रही है। YouTube ने अपने इस वर्जन को सबसे पहले 'Made for India Event 2016' में पेश किया था। YouTube के अनुसार उसका यह वर्जन भारतीय लोगों के लिए खासतौर पर डेवलप किया है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब इंटरनेट के डाटा पर नहीं लगेगा लगाम, TRAI ने कही ये बड़ी बात
YouTube Go की खासियत
YouTube Go न सिर्फ स्लो इंटरनेट पर चल सकेगी, बल्कि यूजर्स इस ऐप से विडियो भी डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को विडियो डाउनलोड करने के लिए ज्यादा डाटा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। डाउनलोड किए हुए विडियो को यूजर्स शेयर भी कर सकते हैं। YouTube के इस ऐप से यूजर्स अब कम स्पीड वाले इंटरनेट पर भी अपनी मनपसंद विडियो का मजा ले सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS