अनपढ़ आदमी ने बनाया लकड़ी का अनोखा कंप्यूटर

X
By - haribhoomi.com |16 March 2015 6:30 PM
फाजिल पढ़ा-लिखा नहीं है लेकिन लकड़ियों से कंप्यूटर बनाकर उसने अपने हुनर को साबित कर दिया है।
नई दिल्ली. फाजिल पढ़ा-लिखा नहीं है लेकिन लकड़ियों से कंप्यूटर बनाकर उसने अपने हुनर को साबित कर दिया है। हुनर और दिल में नया करने की ख्वाहिश में फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले अनपढ़ फाजिल ने हाईटेक जमाने में कंप्यूटर फ्रेम बनाने की ठानी।
फाजिल पढ़ा-लिखा नहीं है लेकिन लकड़ियों से कंप्यूटर बनाकर उसने अपने हुनर को साबित कर दिया है। हुनर और दिल में नया करने की ख्वाहिश में फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले अनपढ़ फाजिल ने हाईटेक जमाने में कंप्यूटर फ्रेम बनाने की ठानी। कामकाज के दौरान ही उसकी मुलाकात एक इंजीनियर से हुई। हाईटेक जमाने में आइडिया आया कि क्यों न कंप्यूटर की फ्रेम तैयार की जाए। फिर क्या था, पूरी लगन के साथ फाजिल भूपिंद्र सिंह के साथ इस अभियान में जुट गया। दोनों ने न केवल लकड़ी के फ्रेम वाला कंप्यूटर तैयार किया बल्कि अब तक इनके बनाए 10 कंप्यूटर भी बिक चुके हैं।
इंजीनियर भूपिंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल में कंप्यूटर की मांग कम है, जबकि चंडीगढ़, मुंबई और दिल्ली से लकड़ी के बने इन कंप्यूटरों की डिमांड आ रही है। कंप्यूटर तैयार करने में ज्यादा समय लग रहा है। इसलिए आॅर्डर भी कम लिए जा रहे हैं।का फी कोशिशों के बाद फाजिल को यह कामयाबी मिली। फिर उसने ऊना जिले के कंप्यूटर इंजीनियर भूपिंद्र सिंह की मदद लेकर मशीनरी फिट कराई। इस तरह लकड़ियों से बना कंप्यूटर आॅन हो गया। शिमला से चार किलोमीटर दूर बड़श गांव में रहने वाले 40 वर्षीय मोहम्मद फाजिल देवदार, साल और टीक की लकड़ी से कंप्यूटर का मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस की फ्रेम तैयार करता है। फाजिल ने बताया कि पहले वह फर्नीचर बनाता था।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कंप्यूटर की खासियतें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS