Google ने Google Maps में दिया बड़ा अपडेट, अब आप भी देख सकेंगे ट्रेन स्टेट्स लाइव

Google Map : Train की Live Status चेक करने के लिए दूसरे app नहीं Download करने पड़ेंगे
दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने यूजर्स के लिए अपने सबसे खास ऐप Google Maps में अब तक सबसे बड़ा अपडेट दिया है। गूगल ने गूगल मैप्स को अपडेट करते हुए एक दिलचस्प फीचर दिया है, जिसके तहत यूजर्स ट्रेन और बस की लाइव लोकेशन को आसानी से देख सकेंगे।
गूगल मैप्स में इस अपडेट के बाद अब किसी भी यूजर को अपने फोन में बस या ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने के लिए दूसरे ऐप नहीं डाउनलोड करने पड़ेंगे।
गूगल मैप्स में नए फीचर के तहत अब यूजर्स आसानी से अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन के साथ यह भी देख सकेंगे कि उनकी ट्रेन कितनी देरी से चल रही है। इसके साथ ही गूगल मैप्स यूजर्स को तुरंत सटीक और छोटा रास्ता भी बताएगा। चलिए जानते है गूगल मैप्स के नए फीचर के बारे में।
ऐसे चेक करें बस की लाइव लोकेशन
अगर यूजर्स बस में सफर कर रहे हैं, तो गूगल मैप अपने आप बस से जु़ड़ी जानकारी देगा। इसके साथ ही गूगल मैप बस कितनी देरी से चल रही है इसकी भी जानकारी देगा। गूगल मैप्स यूजर्स को ग्रीन कलर के टेक्स्ट के साथ बस का सही समय बताएगा और यह फीचर अभी सिर्फ बंगलूरू, चेन्नई, कोयम्बटूर, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई, मैसूर, पुणे और सूरत लॉन्च हुआ है।
ट्रेन की मिलेगी लाइव लोकेशन
अब गूगल मैप अपने यूजर्स को ट्रेन की लाइव लोकेशन की जानकारी देगा। एक ब्लॉग पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, गूगल ने अपने ट्रेन वाले फीचर को व्हेयर इज माय ट्रेन (Where is my Train) ऐप की मदद से तैयार किया है। वहीं, बीते साल गूगल ने व्हेयर इज माय ट्रेन ऐप को खरीदा था।
ऑटो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी
गूगल ने अपना नया फीचर सिर्फ उन लोगों के लिए पेश किया है, जो लोग ज्यादातर बस और ऑटो में सफर करते है। नए फीचर के तहत अब गूगल मैप अपने यूजर्स को जानकारी देगा कि उनको कहां से बस में सफर करना है और कहां से ऑटो में सफर करना है। इसके साथ ही गूगल मैप अपने यूजर्स को बस और ऑटो से जुड़ी जानकारी भी देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS