अब अंग्रजी सिखना होगा आसान, बस गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने होंगे ये ऐप्स, जानें ऐप्स के बारे में

अब अंग्रजी सिखना होगा आसान, बस गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने होंगे ये ऐप्स, जानें ऐप्स के बारे में
X
देश में लोग अंग्रेजी सिखने के लिए काफी पैसा खर्च करते है। कई लोग कोचिंग सेंटर्स की मदद लेते है तो कई परसनल कोचिंग भी लेते है। हमारे देश में अग्रेजी का महत्व काफी बढ़ चुका है और लोग भी इससे सिखना चाहते है।

देश में लोग अंग्रेजी सिखने के लिए काफी पैसा खर्च करते है। कई लोग कोचिंग सेंटर्स की मदद लेते है तो कई परसनल कोचिंग भी लेते है। हमारे देश में अग्रेजी का महत्व काफी बढ़ चुका है और लोग भी इससे सिखना चाहते है।

अंग्रेजी सिखने के लिहाज से लोगों का स्मार्टफोन एक शानदार टीचर साबित हो सकता है। अब लोगों को अंग्रेजी सिखने के लिए बस ऐप्स को डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद आसानी से अंग्रेजी सिख सकते है। आइए जानते है इन अंग्रेजी सिखाने वाले ऐप्स के बारे में और कैसे यह ऐप्स काम करते है...

ये भी पढ़े: जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने 799 रुपए वाला प्लान किया पेश, मिलेगा 126 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स

Duolingo App

इस ऐप की मदद से लोग आसानी से अंग्रेजी बोलना सिख सकते है। साथ ही यह ऐप बिलकुल निशुल्क है। पूरी दुनिया में इस ऐप को करीब दस करोड़ लोगों डाउनलोड किया है और उनको इसका फायदा भी हुआ है। 2013 और 2014 में इस ऐप को बेस्ट ऐप में शुमार किया गया है। इस ऐप में यूजर बोलना, सुनना और पढ़ना आसानी से सीख सकता है।

English Leap App

यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है और सीखने की शुरुआत करने के लिए ऐप में कई भारतीय भाषाओं को जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस ऐप में व्याकरण, शब्दावली और उच्चारण पर भी जोर दिया गया है।

इंग्लिश लर्निंग ऐप से न केवल आपका पैसा बचेगा बल्कि समय भी बचेगा। इस ऐप में छोटे-छोटे क्विज से जरिए यूजर अंग्रेजी सीख सकते हैं।

Memrise: learn languages free

यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। साथ ही यह ऐप यूजर की वोकेब को सही करने पर जोर देगा और स्पेलिंग को भी सही करने में मदद करेगा। यूजर को शुरूआत में यह ऐप लगातार अंग्रेजी के शब्द पढ़ाएंगा और बाद में आपको अंग्रेजी सीखने में भी मदद करेगा। साथ ही ग्रामर को भी सही करेगा।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च, डुअल कैमरे और 512 जीबी स्टोरेज है लैस, जानिए इसकी कीमत और खास फीचर्स

Learn Languages busuu

यह ऐप यूजर को अंग्रेजी सिखने में काफी मदद करेगा और साथ ही इस ऐप को यूजर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस ऐप में वर्ड गेम यूजर को खिलाया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर अंग्रेजी सिखेंगे।

साथ ही यह ऐप यूजर्स की वोकेबलरी पर भी काम करेगा। साथ ही यह ऐप यूजर की ग्रामर पर ध्यान देगा और सही करने में भी मदद करेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story