Google Maps के इन खास फीचर्स से आप है अंजान, जानें इनके बारे में

Google Maps के इन खास फीचर्स से आप है अंजान, जानें इनके बारे में
X
दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने आम लोगों के लिए Google Maps को पेश किया है, इसके साथ ही समय समय पर इस ऐप को अपडेट भी किया है।

दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने आम लोगों के लिए Google Maps को पेश किया है, इसके साथ ही समय समय पर इस ऐप को अपडेट भी किया है वहीं दूसरी तरफ गूगल मैप्स के यूजर्स ने इस ऐप को अंजान रास्ते पर जाते वक्त भी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही गूगल मैप्स ने यात्रा करने का तरीका एकदम बदल दिया है।

लेकिन अब भी गूगल मैप्स कुछ ऐसे फीचर्स जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा और ना ही इस्तेमाल किया होगा। आज हम आपको गूगल मैप्स की फीचर्स की जानकारी देंगे, जिनको आप शायद ही जानते होंगे। आइए जानते है इसके बारे में.......

Flipkart Big Shopping Day Sale / रियलमी सी1 और रेडमी नोट 6 प्रो पर मिलेगा 2 हजार तक का डिस्काउंट

Timeline Location Share

जब भी आप ग्रुप में घुमते है और कई बार ऐसा होता है कि आप किसी जगह से नहीं निकल पाते है, ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल मैप्स में एक ऐसा फीचर है, जिसकी मदद से आप अपनी लोकेशन को शेयर कर सकते है और इस फीचर की मदद से घंटो काम चंद मिनटों में पूरा हो जाएगा।

Maps Tells Where is Parked Car

कई बार यूजर्स अपनी पार्क की गई गाड़ी नहीं मिलती है, ऐसे में यूजर्स बहुत परेशान हो जाते है। ऐसे में गूगल मैप्स आपकी मदद करेंगा और बताएंगा कि कहां पार्क है यूजर की गाड़ी।

ऐसे में जब भी यूजर अपनी कार पार्क करें तो अपनी लोकेशन गूगल मैप्स पर जरूर सेव कर दें। इसके लिए यूजर्स को ब्लू डॉट पर जाकर सेव यूर पार्किंग पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर्स की पार्किंग लोकेशन सेव हो जाएगी।

Give Location of Petrol Pump and ATM

कई बार यूजर्स अनजान शहर जाते है, जहां पर उन्हें किसी भी चीज की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में गूगल मैप्स ऐसे लोगों की बहुत मदद करता है और इतना ही नहीं गूगल मैप्स यूजर्स को पट्रोल पंप और एटीएम की भी जानकारी देता है।

इसके लिए यूजर्स को गूगल मैप्स को ओपन करना होगा, जिसके एक्सप्लोर नियरबाई में जाकर पेट्रोल पंप या एटीम एंटर करना होगा। इसके बाद गूगल मैप्स आपको जानकारी दे देगा।

Whatsapp जल्द ही स्टेटस फीचर में दिखाएंगा विज्ञापन, कर सकता है नया फीचर लॉन्च

Change Language

यूजर्स अपने हिसाब से गूगल मैप्स में अपनी भाषा को चुन सकते है और साथ ही अपने हिसाब यूज भी कर सकते है। इसके लिए यूजर्स को पहले गूगल मैप्स के मेन्यु में जाना होगा और अपने अनुसार भाषा का चुनाव करना होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story